श्वानों को लगाए गए एंटीरेबीज के टीके

Shri Mi
2 Min Read

rebiz_shivir1rebiz_shivir2बिलासपुर। रविवार को निशुल्क एंटीरेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।संयुक्त संचालक पशु चिकित्सक की मांग पर पशुपालन विभाग और केनाइन क्लब के सहयोग से जिला पशु चिकित्सालय बिलासपुर मे डॉ के.के.ध्रुव के मार्गदर्शन और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनूप चटर्जी और डॉ आर एम त्रिपाठी  केनाइन क्लब के अध्यक्ष डॉ सिंह,सुब्रतों मोइत्रा की मौजूदगी मे शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर मे बिलासपुर सहित आसपास के इलाको के पशुपालको ने अपने श्वान लेकर इस निशुल्क एंटीरेबीज टीकाकरण शिविर का लाभ लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                        इस शिविर मे पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ अनूप चटर्जी,डॉ आर एम त्रिपाठी ने पशुपालको को पशुपालन और टीकाकरण के संबंध मे विस्तार से जानकारी और सलाह दी।पशुपालको के स्वानों को डॉग फूड और अन्य औषधियों का वितरण भी किया गया।इस शिविर मे औषधि कंपनी विरबेक,हिमालय ड्रग्स डॉगफूड ने स्टॉल लगाकर अपनी सेवाये दी।

                                                         बता दें कि हर साल जानलेवा बीमारी रेबीज के नियंत्रण के लिए विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य मे ऐसे शिविर का आयोजन बिलासपुर मे जनजागरूकता के लिए किया जाता है।शिविर मे बिलासपुर केनाइन क्लब के सुब्रतों मोइत्रा ,शेंकी अरोरा,सोमनाथ चटर्जी,दिनेश यादव,शान कुमार, दीपक लालचंदनी और पशु चिकित्सा विभाग के सभी कर्मचारियो ने शिविर मे अपनी सेवाए दी।

                                                       शिविर मे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनूप चटर्जी ने बताया कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है।इस बीमारी के लक्षण आने पर मौत निश्चित है,इसलिए श्वान पशुओं को एंटीरेबीज टीकाकरण कर ही इस जानलेवा बीमारी से नियंत्रण संभव है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close