केवल कांग्रेस में धूल चटाने की ताकत– रविन्द्र चौबे

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG20161008180855बिलासपुर—केन्द्र सरकार ने धान के समर्थन मूल्य का प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। केन्द्र सरकार के फैसले से छत्तीसगढ़ के किसानों को भारी नुकसान होगा। रमन सिंह को किसानों से किया गया कमिटमेंट पूरा करना चाहिए। अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल नष्ट हो गयी है। आज पर्यन्त पिछले बार के दुष्काल पीड़ित लोगों को राहत राशि नहीं मिली है। बीमा वसूली राशि भी नहीं मिली है। यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे ने पत्रकारों से कही। उन्होने कहा कि भूपेश बघेल ने जमीन ही नहीं बल्कि सभी समकालीन नेताओं की सम्पत्ति की जांच की मांग की है। भाजपा में इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री से होनी चाहिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    पत्रकारों से रविन्द्र चौबे ने बताया कि हम भूपेश बघेल के बयान का स्वागत करते हैं। भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी ही जमीन नहीं बल्कि राज्य के सभी समकालीन नेताओं की जमीन और सम्पत्ति की जांच होनी चाहिए। सम्पत्ति जांच के लिए एक कमेटी का गठन सरकार करे। भाजपा में जांच की शुरूआत मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह से हो।

                                  रविन्द्र ने बताया कि 199 विकासखण्डों में बूथस्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने के काम चल रहा है। वनअधिकार पट्टे को लेकर कांग्रेस प्रदेश स्तर पर अभियान चला रही है। गरियाबंद और नगरी से इसकी शुरूआत हो चुकी है। रविन्द्र ने कहा कि देश के भीतर से केन्द्र सरकार ने 87 हजार करोड़ रूपए कालाधन इकठ्ठा किया है। हम मांग करते हैं कि इस धन को देश के गरीबों के बीच बांट देना चाहिए।

                 चौबे ने कहा कि विदेशी ताकतों से निपटने में केवल और केवल कांग्रेस ही सक्षम है। बंग्लादेश कांग्रेस ने ही बनवाया। पाकिस्तान को कांग्रेस के नेतृृत्व में धूल चटाया गया। उन्होने कहा कि राहुल पर बयानबाजी करने वालों को कांग्रेस के खिलाफ बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा के शासन में कारगिल जाते जाते बचा। राहुल गांधी ने जो कहा वह किसी भी दृष्टिकोण अनुचित नहीं है। चौबे ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हम सेना को सैल्यूट करते हैं। लेकिन यूपी,पंजाब और गुजरात चुनाव के मद्देनजर सेना को चुनाव का हिस्सा बनाया जा रहा है..सरासर गलत है। राहुल ने इसीलिए दलाल वाला बयान दिया है।

               चौबे ने कहा कि पार्टी में कहीं अंतरकलह नहीं है। बिलासपुर के प्रभारी सत्यनारायण शर्मा है। पार्टी ने उन्हें कई जिम्मेदारियां दी है। यही कारण हैं कि पिछले कुछ समय से बिलासपुर नहीं पहुंच रहे हैं। चौब ने इंकार किया कि सत्यनारायण शर्मा और जिला कांग्रेस कमेटी के बीच कोई टकराव है।

                       आईएएस के बयान पर चौबे ने कहा कि तायल ने कोई गलत सवाल नहीं किया है। सरकार को उत्तर देना चाहिए। चौबे ने बताया कि जोगी को जब तक कांग्रेस को सलाह देना था उन्होने दिया। अब सलाह देने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस किसानों के हितों को लेकर सजग है। किसानों के लिए कांंग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश का तीन बार प्रवास किया है। किसानों को चार गुना जमीन की कीमत मिलनी ही चाहिए।

                   पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जोगी का आवेदन पत्र अभी तक चुनाव आयोग के सामने नहीं पहुंचा है। दुर्ग और भिलाई में रावण कौन है के सवाल पर चौबे ने कहा कि अब यह जोगी ही जाने कि रावण कौन है। लेकिन कांग्रेस का मानना है कि भाजपा को हटाने के बाद ही प्रदेश में रामराज्य आएगा।

                      इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह ठाकुर,जसबीर गुम्बर समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

close