रावण मारने सड़क पर उतरा शहर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20161011-WA0012बिलासपुर— असत्य पर सत्य की, बुराई पर अच्छाई की, अहंकार पर विनम्रता की जीत काIMG-20161011-WA0010 पर्व आज बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। लोग शाम होते ही सड़क पर नजर आए। एक समय तो ऐसा लगा कि पूरा बिलासपुर शहर सडक पर उतर आया है। रावण को मारने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। सोनपत्ती भेंटकर लोगों ने एक दूसरे के लिए  सम्पन्नता और सौहार्द का ऊपर वाले से आशीर्वाद मांगा। उमंग और उत्साह से गले मिलते लोगों को देख मानों ऐसा लगा कि बिलासपुर शहर में भाईचारे के अलावा दूसरा कोई धर्म नहीं है।मंत्री से लेकर संत्री तक सभी लोग जश्न में डूबे नजर आए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       नवरात्रि के बाद विजयदशमी पर शहर वासियों ने मिलकर रावण का दहन किया। गली मोहल्ले से लेकर चौक चौराहों तक अहंकार और बुराई के प्रतीक रावण को आग के हवाले किया गया। निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने रेलवे स्थित नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बुधवारी बाजार, पुलिस मैदान,पुराना बस स्टैण्ड और लालबहादुर शास्त्री मैदान में बुराई के रावण को तीर चलाकार मारा। इस मौके पर जगह-जगह रामलीला मंडली ने रावण दहन कार्यक्रम का मंचन किया। जैसे ही अमर अग्रवाल ने रावण का पुतला फूंका लोगों ने जयश्रीराम का जयघोष किया। एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।

                       मंत्री ने कहा कि रावण हमारे भीतर की बुरी सोच है। बुरी सोच को आज यहीं पर खत्म कर हमें आगे बढ़ना होगा। तभी प्रदेश देश और मानव समाज का विकास होगा। अग्रवाल ने नगर वासियों को बधाई देते हुए कहा सभी लोग समाज की बुराइयों पर जीत हासिल कर खुशियों का वातावरण बनाए। मिलजुIMG-20161011-WA0015लकर देश के विकास को गति दें।

       नूतन चौक,चांटीडीह,मुंगेली नाका चौक पर भी रावण का दहन किया गया। ग्रीन पार्क मैदान में अशोक अग्रवाल,पीसीसी महामंत्री  कांग्रेस अटल श्रीवास्तव और रत्नेश जायसवाल के अलावा गणमान्य लोगों की उपस्थिति में रावण को आग के हवाले किया गया। अशोक अग्रवाल और अटल श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों और नगरवासियों को  विजयदशमी पर्व की बधाई दी। दोनों नेताओं ने कहा कि समाज का सबसे बड़ा रावण हमारी बीच फैली कुरीतियां है। जब तक दिल के अन्दर छिपे रावण को नहीं मारा जाएगा तब तक विजयदशमी पर्व का महत्व नहीं है। अहंकार,लोभ,जलन,गंदगी को जीवन से दूर कर  आत्मविश्वास के साथ हमें विकास और सौहार्द के साथ आगे चलना होगा। रावण दहन के बाद शहरवासियों ने आतिशबाजी का भी आनंद उठाया। शहर के चौक चौराहों पर लोगों ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशियों का इजहार किया।

                                          शहर में विभिन्न जगहों पर रावण अलग अलग रूप में देखने को मिला। कही आतंक का रावण जलाया गया तो कहीं भूख,भय और ब्लात्कार के पुतले का दहन किया गया। विजयदशमी पर शहरवासियों ने गरीबी के रावण को भी जलाया।

थम गया बिलासपुर…यातायत व्यवस्था प्रभावित IMG-20161011-WA0013

                       रावण दहन करने बिलासपुर नगर सड़कों पर नजर आया। शहर की सड़कों पर घंटो जनसैलाब का नजारा देखने को मिला। घंटो सड़कों पर सिर्फ सिर ही सिर दिखाई दे रहे थे। मोटर सायकल,सायकल चार पहिया वाहनों को भीड़ से निकलने कई घंटो तक इंतजार करना पड़ा। पुराना बस स्टैण्ड में करीब दो घंटे तक जाम की स्थित बनी रही। सदर और गोलबाजार में साइकिल सवारों को भीड़ से निकलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नेहरू चौक से उस्लापुर और सरकंडा जाने वाली सड़कें भी जाम हो गयी। मुंगेली नाका स्थित ग्रीन पार्क मैदान में लोगों की भीड़ ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने जमकर पसीना बहाना पड़ा।

close