कांग्रेस नेता योगेश यादव की सड़क हादसे में मौत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20161017-WA0603बिलासपुर—जिला पंचायत सदस्य योगेश यादव की आज सड़क हादसे में मौत हो गयी है। कांग्रेस योगेश यादव जिला पंचायत से जरूरी काम निपटाकर दो पहिया वाहन से बरतोरी जा रहे थे। महाराणा प्रताप चौक से आगे तिफरा ओव्हब्रीज चढ़ते समय यकायक डिवाइडर से टकरा गए। उस समय ब्रीज पर बहुत भी़ड़ थी। ट्रैफिक जवानों ने योगेश को अचेत अवस्था में सिम्स दाखिल कराया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

                                      योगेश यादव बरतोरी के रहने वाले थे। बरतोरी सरपंच,बिल्हा जनपद सदस्य के बाद वर्तमान में जिला पंचायत बिलासपुर के सदस्य थे। हसंमुख मिजाज के योगेश जनहित के मुद्दों को हमेशा गंभीरता से उठाया। पिछली सामान्य सभा में योगेश यादव ने अवैध शराब की बिक्री को लेकर जिला प्रशासन पर निशाना साधा था। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के मुद्दे को सामान्य सभा में जोर खरोश के साथ उठाया था।

                जानकारी के अनुसार योगेश यादव जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू से मिलने के बाद गृह ग्राम बरतोरी के लिए रवाना हुए। महाराणा चौक पार करते ही ओव्हरब्रीज से टकरा गए। उस समय ब्रीज पर बहुत भीड़ थी। गाड़ी से गिरने के बाद योगेश यादव अचेत हो गए। चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने योगेश को सिम्स में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

                                                             पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने योगेश की असामयिक मौत को कांग्रेस की क्षति कहा है। कांग्रेस नेताओ ने बताया कि हमने कांग्रेस के सच्चे सपूत को खो दिया है। शेख नजरूद्दीन,शैलेन्द्र जायसवाल,अभय नारायण राय और ऋषि पाण्डेय ने योगेश की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है।

close