बिलासपुर—पुलिस गश्त टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गश्त टीम पर गुरूनानक चौक के पास रात में बदमशो ने हमला किया था। हमले में गश्त टीम के सिपाही घायल हो गए थे। सूचना मिलने के बाद पेट्रोलिंग पार्टी की सहायता से आज हमला करने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार तोरवा पावर राजकिशोर नगर पुल के पास ड्यूटी पर तैनता पुलिस के दो जवानों की कुछ बदमाशों ने पिटाई कर दी। खबर मिलते ही थाना प्रभारी परिवेश तिवारी अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हमला करने के आरोप में तीन बदमाशो को हिरासत में लिया है। आरोपियों के नाम पप्पू श्रीवास्तव निवासी सतबहनिया मंदिर, नंदू लास्कर पुराना पावर हाऊस निवासी, एस. संतोष कुमार बंगला यार्ड निवासी है। प्रधान आरक्षक अंतराम और अभिषेक कश्यप की शिकायत पर तीनो के खिलाफ तोरवा थाने पुलिस में धारा 341,186, 353, 323 294 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।