माना बटालियन मे शहीदों को श्रद्धांजलि

Shri Mi
2 Min Read

3603 (2)-ccरायपुर।शुक्रवार को रायपुर के पास मानाके छत्तीसगढ़ विशेष सशस्त्र पुलिस बल के चौथी बटालियन परिसर में पुलिस स्मृति दिवस परेड में कार्यक्रम हुआ।जिसमे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने देश के अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे, शहीदों के सपनों को हम एकजुट होकर पूरा करेंगे। छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या का जल्द समाधान होगा और यहां शांति और विकास होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                 सीएम ने कहा कि देश की एकता और अखण्डता की रक्षा, प्रदेश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों को मैं नमन करता हूं। पुलिस की नौकरी केवल आजीविका का साधन नहीं है। पुलिस और सशस्त्र बलों में हमारे जवान ‘माटी का कर्ज चुकाने’ के पावन जज्बे के साथ आते हैं। नक्सलवाद और आतंकवाद एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, दोनों ही देश को कमजोर करना चाहते हैं। हमारे जवान सशस्त्र बलों के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नक्सल चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान जब अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने कर्त्तव्यों के पालन में डटे रहते हैं, तभी हम अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनके साथ है। शहीदों के परिजनों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के निराकरण की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने कहा कि शहीदों के शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान की गाथा से नई पीढ़ी को अवगत कराने की जरुरत है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close