तालाब खुदाई के दौरान मिली दुर्गा प्रतिमा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20161022-WA0198बिलासपुर—रतनपुर स्थित करैहीपारा के एक तालाब मेें मिट्टी खोदने के दौरान दुर्गा प्रतिमा मिली है। दुर्गा प्रतिमा मिलने की खबर नगर में बिजली की तरह फैल गयी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर माता दुर्गा का जयकारा लगाया। इस बीच जमकर कीर्तन भजन का भी दौर चला।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              रतनपुर स्थित करैहापारा के पिपउवा तालाब में मिट्टी खुदाई के दौरान दुर्गा प्रतिमा मिली है। प्रतिमा मिलने की खबर शहर में आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते भक्तो और आम लोगो का जमघट तालाब के किनारे लग गया। इस दौरान लोगों ने मातारानी का जमकर जयघोष किया। लोगों ने भजन कीर्तन कर अपनी आस्था को भी जाहिर किया।

                               जानकारी के अनुसार किसान गरीब खान खेत में मेंढ़ बनवाने के लिए तालाब से मिट्टी निकलवा रहा था। इसी दौरान एक्सीवेटर में एक प्राचीन प्रतिमा फंस गयी। मौजूद लोगों ने मूर्ति को हाथ से बाहर निकाला और पेड़ के नीचे रख दिया। प्रतिमा मिलने की जानकारी के बाद लोगों की भीड़ पहुंच गयी। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

close