जोगी ने की वादाखिलाफी की शिकायत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

DSC_1039रायपुर—छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी अध्यक्ष  अजीत जोगी ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ आम जनता से धोखाधड़ी की शिकायत की है। जोगी ने बताया कि विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में धान का समर्थन मूल्य 2100 रूपए और बोनस 300 रूपए देने का वादा किया गया था। चुनाव जीतने के बाद सरकार ने आज तक पूरा नहीं किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                            अजीत जोगी हजारों समर्थको के साथ थाना सिविल लाईन रायपुर में अपराध पंजीबद्ध कराने पहुंचे। जोगी ने मुख्यमंत्री समेत घोषणा समिति के दस सदस्य बृजमोहन अग्रवाल, सरोज पांडेय,रामविचार नेताम,चंद्रशेखर साहू, अजय चंद्रकार, प्रेमप्रकाश पांडेय,श्री चंद सुन्दरानी,निर्मल सिंह, अशोक शर्मा,सुभाष राव  ने जनता के साथ धोखा किया है। किसानों के साथ किये गये धोखा के  लिए भारतीय दंडसंहिता की धारा 415, 420 120बी 34 का अपराध दर्ज करने को कहा।

                                 जोगी ने कहा कि प्रदेश कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता और किसानों के साथ छल किया है। घोषणा पत्र को पूरा न कर प्रदेश की जनता और किसानों को छला है। घोषणा समिति के सदस्य इसके लिए सीधे रूप से जिम्मेदार हैं।

                                                              जोगी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ आना निर्धारित है माननीय प्रधानमंत्री चुनाव घोषणा पत्र में धान का समर्थन मुल्य 2100 रूण् एवं बोनस 300 रूण् देने की घोषणा करे छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ;जोगी द्ध उनकी इस पहेल का स्वागत करेगीए  अन्यथा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ;जोगीद्ध प्रदेश की जनता व किसानों के साथ किये गये धोखा पूर्ण कार्य की लड़ाई सड़क से लेकर आदालत तक लड़ेगी।

close