चकरभाटा थाने में राजेन्द्र ब्रिगेड की गिरफ्तारी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20161101-WA0149बिलासपुर—बिल्हा कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष की अगुवाई में जेल भरो आंदोलन किया। करीब दो सौ लोगों की सांकेतिक गिरफ्तारी हुई। एक घंटे बाद सभी कांग्रेस नेताओं को बिना शर्त रिहा भी किया गया। इस मौके पर बिल्हा थाने के सामने कांग्रेसियों ने जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस की जेल भरो आंदोलन रैली सिन्धी धर्मशाला के पास से निकली। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी रैली में शामिल हुए। चकरभाटा थाने के सामने पहुंचकर घेराव किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी का जमकर आरोप लगाया। मोदी वापस जाओं के नारे लगाए। राजेन्द्र शु्क्ला ने कहा कि एक तरफ राज्योंत्सव के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई को उड़ाया जा रहा है। वहीं प्रदेश के किसान भूख से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं।

                उपस्थित लोगों के सामने राजेन्द्र ने कहा कि बीस बिन्दुओं पर कांग्रेस ने जेल भरो आंदोलन का बिगुल फूका है। जिले के सभी थानों में पहुंचकर कांग्रेसियों के साथ आम जनता गिरफ्तारी दे रही है। उन्होने बताया कि प्रदेश के करीब सवा सौ से अधिक किसानों ने सूखे से परेशान होकर आत्महत्या की है। अकेले मुख्यमंत्री के विधानसभा में सबसे अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। बावजूद इसके संवेदनहीन सरकार किसानों की मौत पर राज्योत्सव मना रही है।

              राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि चुनाव के समय तो बढ़ चढकर पीएम और सीएम ने धान बोनस और समर्थन मूल्य ब़ढ़ाने का ठिंठोरा पीटा था। आज वहीं सरकार किसानों के हक को देने को तैयार नहीं है। खुद प्रधानमंत्री ने भी चुनाव के समय कहा था कि भाजपा सरकार बनते ही समर्थन मूल्य 2100 और बोनस 300 रूपए मिलेगा। आज तक वादों को पूरा नहीं किया गया।

                               राजेन्द्र ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा के मजदूर आज भी अधिकारियों के दरवाबजे का चक्ककर काट रहे हैं। कहीं कहीं तो किसी को भी सूखा राहत का लाभ नहीं मिला है। शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार की लोकप्रियता दिनों दिन घट रही है। इसलिए प्रधानमत्री को बुलाकर लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता को मुख्यमंत्री फिर से बनाना चाहते हैं। लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा की करनी और कथनी को भली भांती जान चुकी है।

                 मुर्दाबाद के नारों के बीच करीब डेढ़ सौ कांग्रेसियों को चकरभाटा और बिल्हा पुलिस ने हिरासत में लिया। लोगों को नाम और पता दर्ज करने के बाद छोड़ दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता दिवाकर दुबे,विजय वर्मा, मनी वैष्णव,तिफरा नेता प्रतिपक्ष शिव यादव,भागवत साहू,इंटक नेता मिश्रीलाल साहू,प्रताप वर्मा,अमित यादव,मोनू तिवारी,गोविन्द शुक्ला,दिनेश यादव,अक्षय नवरंग,विष्णु धनकर,अभिषेक दुबे,देवी सिंह,मनोज शुक्ला विशेष रूप से उपस्थि थे। नारेबाजी और गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई।

close