लिंग परीक्षण के खिलाफ चलेगा अभियान

Shri Mi
2 Min Read

IMG_20161102_220426_720रायपुर।लिंग परीक्षण के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार जन-जागरण अभियान चलाएगी। इस सिलसिले में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अजय चंद्राकर की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 के तहत गठित राज्य पर्यवेक्षक मंडल की बैठक हुई।पंचायत मंत्री ने कहा कि आधुनिक समाज में बेटे और बेटियों में भेदभाव काफी हद तक कम हो गया है, फिर भी बालिकाओं के प्रति समाज के नजरिए को और भी ज्यादा व्यापक बनाने की जरूरत है।

                               चंद्राकर ने इसके लिए लिंग परीक्षण और लिंग चयन के खिलाफ प्रदेश में जन-जागरण अभियान चलाने की और विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने की जरूरत पर बल दिया। यह अभियान स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाएगा। इसके लिए दोनों विभागों के मैदानी कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

                            चंद्राकर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियेां को राज्य के प्रत्येक पंजीकृत सोनोग्राफी केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोनोग्राफी केन्द्रों में प्रसूति पूर्व लिंग परीक्षण की शिकायत अथवा निरीक्षण के दौरान अनियमितता पायी जाती है तो कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोगों में इसके लिए सभी जिलों में जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

                               बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव सुब्रत साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव डॉ. एम. गीता, समाज कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा, स्वास्थ्य संचालक आर. प्रसन्ना, मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सारांश मित्तर, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अतिरिक्त सचिव बी.एल. बंजारे, स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. खेमराज सोनवानी सहित पर्यवेक्षक मंडल के अन्य सदस्य मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close