पायलटों की सूझबूछ को मिला सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—लोको पायलट और सह- लोको पायलट को सूझबूझ और सजगता के लिए बिलासपुर रेल मंडल रेल ने सम्मानित किया है। सम्मानित पायलटों ने शहडोल जिले के सिंहपुर में फ्रेक्टर पटरी को देखने के बाद गाड़ी को रोक दिया। दोनों की सजगता के चलते बड़ी दुर्घटना को घटने से पहले ही टाल दिया गया।

                         बिलासपुर मंडल प्रबंधक बी.गोपीनाथ ने लोको पायलट अमित कुमार तिवारी और सहायक लोको पायलट अरूण कुमार विश्वकर्मा को अपने कार्यालय में नगद और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया है। पायल अमित और सह-पायलट अरूण कुमार शहडोल से लाईट इंजन लेकर बिलासपुर की तरफ आ रहे थे। शहडोल से सिंहपुर सेक्सन मे डाउन लाइन के कि.मी.क्रमाक 906/26-24 के बीच मे रेल पटरी फ्रेक्चर अवस्था में दिखाई दी। समय से पहले सहायक लोको पायलट अरूण कुमार ने देख लिया। उससने इसकी जानकारी तुरंत लोको पायलट अमित को दी। अमित तिवारी ने सूझबूझ दिखाते हुए लाइट इंजन को फ्रेक्चर पटरी से 15 से 20 मीटर पहले ही सुरक्षित रोक दिया। दोनों की सूझबूझ से एक बड़ी घटना टल गयी।

                   अपने कार्यालय में दोनों को सम्मानित करते हुए मंडल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने कहा कि हमें रेलवे के ऐसे कर्मचारियों पर गर्व है। दोनों की  सजगता, सतर्कता और सुझबूझ की तारीफ रेल प्रशासन करती है। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, वरिय मंडल विद्युत अभियंता रामबदन मिश्रा और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी पी.एन.खत्री भी उपस्थित थे।

close