दागी कर्मचारी धान खरीदी से रहेंगे दूर…डॉ.दासन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

bhartidasanबिलासपुर—पिछले दो सालों की ही तरह इस साल भी समन्वय के साथ जांजगीर जिले में जीरो शार्टेज में धान खरीदी का काम किया जाएगा। अधिकारी और कर्मचारी समन्वय के साथ अपने काम को अंजाम देंगे। जिले में धान खरीदी केन्द्रो में धान खरीदे  के  काम में  नोडल अधिकारियों और शाखा प्रबंधकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कलेक्टर डॉ भारतीदासन ने अधिकारियों के साथ धान खरीदी केन्द्रों में तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि नोडल अधिकारी और शाखा प्रबंधक शासन के सभी निर्देशों की जानकारी समितियों को दें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी समिति में दागी ऑपरेटर, शाखा प्रबंधक या अधिकारी-कर्मचारी पदस्थ नहीं होना चाहिए।  ऐसे कर्मचारी संज्ञान में हो तो उन्हें तत्काल हटा दें। किसानों का धान निर्धारित नमी की मात्रा मापदंड से अधिक ना हों। धान खरीदी व्यवस्थित टोकन सिस्टम से किया जायेगा। टोकन सिस्टम से दी गई तिथि को किसान धान बेचने केन्द्रो में आयेंगे। अनावश्यक रूप से धान खरीदी केन्द्रों के बाहर रूकना नहीं पडे़गा। टोकन संबंधी निर्देश भी जल्द जारी करें।

           कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी प्रकार की गड़बडी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। केन्द्रों में मिलर्स से लिए गए बारदाने को समिति अच्छी तरह चेक करें। बारदाना कटाफटा और छोटा न हो। पांच सौ ग्राम से कम न हो। साल 2016 का मार्का लगा होना चाहिए।केन्द्रों में बारदाना पंहुंचाना मिलर्स की जिम्मेदारी है। कांटा बाट में नापतोल विभाग की सील लगी होनी चाहिए। खरीदी केन्द्र में फेंसिंग और ड्रैनेज जरूरी है।

close