नक्सलवाद और आतंकवाद को कांग्रेस का परोक्ष समर्थन-बीजेपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

bjp1रायपुर—प्रदेश भारतीय  जनता पार्टी  प्रवक्ता श्रीचन्द सुन्दरानी ने कांग्रेस पार्टी नेताओं को नक्सलवाद और आतंकवाद का समर्थक बताया है। सुंदरानी ने कहा कि एक तरफ नोटबंदी फैसले का जनता समर्थन कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी अभियान का विरोध कर रही है। किसानों को गुमराह कर सर्वांगीण राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में व्यवधान डाल रही है। जनता ने मन बना लिया  है कि प्रधानमंत्री के नोटबंदी अभियान समर्थन करेंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 सुंदरानी ने कहा है कि ग्रामीण भारत की दुहाई देकर कांग्रेस पार्टी अपना उल्लू सीधा करना चाहती है।  जब केन्द्र और राज्य सरकार ही गांव गरीब किसान, मजदूरों के लिए समर्पित है तो कांग्रेस कोई भी पैंतरा अपना ले जनता को गुमरहा नहीं कर सकती है। सुंदरानी ने कहा कि डॉ रमन सरकार के शासन में धान खरीदी कर किसानों को मजबूत बनाया गया है। शून्य प्रतिशत पर कृषि ऋण और सस्ते दर पर बीज, नि:शुल्क बिजली की व्यवस्था कर किसानों को सहारा दिया है। कांग्रेस पार्टी जमा खर्च बताकर उन्हें भाजपा के खिलाफ नहीं कर सकती है। किसान वर्ग जानता है कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर होता है। गरीबी हटाओं का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी अपने अंदर झांक कर देखे उत्तर मिल जाएगा।

                              भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता जनता के बीच जाए और हाल चाल पूछे तो पता चल जाएगा कि देशभक्त जनता राष्ट्रभक्त नरेन्द्र मोदी के साथ देश की प्रगति में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। नोटबंदी फैसले से  आतंकवाद, नक्सलवाद और तस्करों की कमर टूट गयी है। लेकिन नोटबंदी अभियान का विरोध कर कांग्रेस पार्टी आतंकवाद और नक्सलवाद को अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन कर रही है।

close