फॉरेस्ट अफसरों के तबादले

Shri Mi

mantralay_rprरायपुर।राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के आठ अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं की गई है। वन विभाग से जारी आदेश के हिसाब से अमरनाथ प्रसाद, वन मंडलाधिकारी कांकेर को उप वन संरक्षक के पद पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर कार्यालय में पदस्थ किया गया है। सोमा दास, वन संरक्षक रायपुर को प्रतिनियुक्ति पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। जे.एस. नायक, वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार को समान पद पर मनेन्द्रगढ़ वन मंडल में और एस. वेंकटाचलम, वन मंडलाधिकारी मनेन्द्रगढ़ को प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम रायपुर में पदस्थ किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          प्रभात मिश्रा वन मंडलाधिकारी जांजगीर-चाम्पा को समान पद पर कवर्धा वन मंडल में और आलोक तिवारी वन मंडलाधिकारी कवर्धा को समान पद पर महासमुन्द वन मंडल में और जे. श्रीराम, उप वन संरक्षक (कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर) से वन मंडलाधिकारी कांकेर पदस्थ किया गया है। सतोविशा समाजदार, उप वन संरक्षक की पदस्थापना प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर से वन मंडलाधिकारी जांजगीर-चाम्पा के पद पर की गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close