न्याय मिलने तक करूंगा पदयात्रा,,,राजेन्द्र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20161129-WA0013बिलासपुर— किसान अधिकार न्याय यात्रा के चौथे चरण के दूसरे दिन ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं का जगह-जगह स्वागत किया। चौथे चरण की न्याययात्रा बिल्हा विधानसभा में रहंगी शुरू होकर धौराभांठा में समाप्त हुयी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जगह जगह आयोजित सभा को संबोधित भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों की सभाओं को जगह-जगह संबोधित किया।  उन्होने कहा कि प्रदेश में चुनावी दौर नहीं है। चुनाव या वोट के लिए पदयात्रा नहीं कर रहा हूं। पदयात्रा का उद्देश्य किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं के अधिकारों  को दिलाना है।  राजेन्द्र कहा कि 12 मुद्दों को लेकर कांग्रेस की टीम पदयात्रा में है। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता है पदयात्रा का दौर चलता रहेगा।

                                       लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि किसानों, गरीबों, अनुसूचित जाति – जनजाति के साथ धोखा अन्याय चरम सीमा पर है। धोखेबाजों को जनता साल 2018 में जरूर सबक सिखाएगी। किसान  कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला, महासचिव अनिल सिंह चौहान, राजेंद्र साहू, नानक रेलवानी, गोवेर्धन अग्रवाल, रणजीत सिंह खनूजा, सुरेश केडिया ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार देश में उन्माद पैदा कर रही है। आम नागरिक, किसान, मजदूर के साथ संकल्प पत्र के दावे को सरकार ने आज तक पूरा नहीं किया है।

                     IMG-20161129-WA0014  ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य मनहरण कौशिक, जागेश्वरी वर्मा, अम्बालिका साहू, राजमहंत बी. डी. कोशले, मोहित आगरे, ओमप्रकाश कोशले, महामन्त्री विजय वर्मा, नेता प्रतिपक्ष ननि शेख नजरुद्दीन विनय शुक्ला, मनोज पाण्डेय, पार्षद पंचराम सूर्यवंशी, दीपांशु श्रीवास्तव, योगेश शर्मा ने नोटबंदी से जनता को हो रही परेशानियों के साथ पूंजीपतियों को संरक्षण देने का आरोप सरकार पर लगाया। किसान अधिकार न्याय पद यात्रा में आयोजित आधा दर्जन से अधिक सभाओं में जिला पंचायत सदस्य अशोक सूर्यवँशी,  राजीव तिवारी, युंका प्रदेश सचिव लक्ष्मीनाथ साहू, बिल्हा युंका अध्यक्ष पुष्पराज उपाध्याय, कार्यालय सचिव सुभाष ठाकुर, मणि वैष्णव, संदीप यादव,  केशव पाण्डेय ने भी राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

                जिला कांग्रेस के महासचिव एवम् मीडिया प्रभारी अनिल सिंह चौहान ने बताया की किसान अधिकार न्याय पद यात्रा मुड़ीपार से प्रारम्भ होकर मोहभट्टा, झल्फा, पेंड्रीडीह, हरदी, हिर्री, बिल्हा मोड़ चौक होते हुए धौराभांठा में समाप्त हुई। यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

close