डिलीव्हरी मे लापरवाही:नर्स को मिली सजा

Shri Mi
3 Min Read

bhartidasanजांजगीर।कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाली एएनएम की वेतन और वेतनवृ़िद्ध रोकने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिन स्वास्थ्य केन्द्रों में शासकीय भवन निर्मित हैं, वहां निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप डिलीव्हरी कराने के निर्देश भी दिए हैं।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विकासखण्डवार उप स्वास्थ्य केन्द्रों को निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि जिन एएनएम के विरूद्ध शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायतें आ रही हैं, जो फिल्ड पर नहीं रहती, ऐसे मामलों की विभागीय जांच करें और शिकायत सही पाए जाने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई भी करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                     कलेक्टर ने कहा कि जिनके कार्य क्षेत्र में एक से अधिक होम डिलीव्हरी के प्रकरण मिले हैं, उनके विरूद्ध भी कार्रवाई किए जाएं। कलेक्टर ने अकलतरा, जैजैपुर और मालखरौदा को एनएनसी रजिस्ट्रेशन की समीक्षा की। उन्होंने जिले में शतप्रतिशत संस्थागत सुनिष्चित करने के निर्देश दिए हैं। बलौदा, सक्ती और पामगढ़ के बीएमओ को तीसरे एनएनसी जांच का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देष भी  दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी कारणवष घर में प्रसव हो जाता है, तो 24 घंटे के भीतर वहां एएनएम पहुंच कर सेवाएं दें। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओें को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां वितरित करने के साथ ही उनका सेवन सुनिष्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं।

                                             कलेक्टर ने कहा कि प्रसव के जटिल प्रकरणों को अटेण्ड करने और उन्हें रिफर किए जाने की जानकारी उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने अधिकारियों के आदेशो की अवहेलना करने और शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर सक्ती के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरदा में पदस्थ लेखा सह डाटा सहायक को तत्काल सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीएमएचओ श्री व्ही. जयप्रकाश, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे, सभी विकासखण्डों के बीएमओ,एएनएम और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close