रेल प्रशासन ने किया कोर्ट को गुमराह–कांग्रेस

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20161207-WA0195बिलासपुर—जिला महिला कांग्रेस ब्लाक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे क्षेत्र स्थित बापू नगर पहुंचकर बेदखली का विरोध किया। कांग्रेस नेत्रियों ने एक सप्ताह से खुले आसमान के नीचे जिन्दगी काट रहे परिवारों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया।महिला नेत्रियों ने कहा कि कोर्ट के नाम पर रेलवे प्रशासन की तानाशाही को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। दरअसल रेल प्रशासन ने कोर्ट को गुमराह कर गरीब परिवार के आशियाने पर बुलडोजर चलाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          जिला कांग्रेस महिला और ब्लाक एक और दो के नेत्रियों ने आज बापूनगर पहुंचकर पी़ड़ितों के आंसू पोछे। मालूम हो कि एक सप्ताह पहले  रेल प्रशासन ने बापू नगर के निवासियों को बेदखली का नोटिस थमाकर 74 मकानों पर बुलडोजर चलाया। मकान तोड़ने के पहले रेल प्रशासन ने पुनर्विस्थापन के निर्देश का भी पालन नहीं किया। मकान टूटने के बाद लोग खुले आसमान में नीचे एक सप्ताह से रात काट रहे है।

                  कडकडाती ठंड में बच्चे,बुजुर्ग, बीमार और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज महिला कांग्रेस नेत्रियों ने बेददखल किए गए परिवार के बीच पहुंचकर गर्म कपड़ो का वितरण किया। बिस्किट और अन्य खाद्य सामाग्रियों का भी वितरण किया गया।

                                 ब्लाक अध्यक्ष शशि देवांगन, शहर उपाध्यक्ष सीमा सोनी, आमना खान, पार्षद पुष्पा दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अम्बालिका साहू ने कहा कि  बापू नगर के निवासी रेलवे के सेवानिवृत कामगार है। महार जाति होने के कारण शहर का कोई मकान मालिक उन्हें किराये से मकान भी नही दे रहा है। लोग आर्थिक रूप से इतने सक्षम नही है कि तत्काल कोई व्यवस्था कर सके। सविंधान में प्रत्येक भारतीय को सामाजिक न्याय के साथ रोटी कपड़ा और मकान पाने का अधिकार है। लेकिन वेदखल किए गए परिवार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

      कांग्रेस नेत्रियों ने बताया कि रेल प्रशासन ने माननीय उच्च न्यायलय को विस्थापन के नाम पर गुमराह किया है।

                        इस मौके पर कांग्रेस नेत्री आशा पाण्डेय, शांति उपाध्याय, अजरा खान, अफरोज खान, तृप्ति चंदा, चित्रलेखा कन्सकार,सावित्री सोनी,पार्षद तजम्मुल हक, शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय,अब्दुल खान, प्रखर सोनी, सुजीत बेरिया, किशन समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

close