रमन के तेरह साल निर्विवाद-कौशिक

Shri Mi
3 Min Read

DLK2रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य सरकार के तेरह वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि डॉ. रमन सिंह का कार्यकाल निर्विवाद एवं सफल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगातार तेरह वर्षों तक गांव गरीब किसान व मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाएं न सिर्फ लागू की बल्कि उसे सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया भी है। उनके प्रयास से भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने विचारधारा के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकी और उनकी खुशियों के लिए कार्य करने में सफल हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  कौशिक ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम से भोजन का कानूनी अधिकार देकर देश का पहला राज्य छत्तीसगढ़ को बनाया। डॉ. रमन सिंह ने ही मनरेगा में 150 दिन काम की गारंटी दिया, कौशल उन्नयन कानून बनाकर विकास का वैधानिक अधिकार, सभी परिवारों को नि:शुल्क स्वास्थ बीमा, युवाओं को लेपटॉप, टेबलेट नि:शुल्क वितरण, 24 घंटा बिजली प्रदान, महिलाओं के लिए वन स्टाप सेंटर शुरू करने वाला, बालिकाओं को स्नातक स्तर तक नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बनाया।

                          बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक व राजनीति की नवीन सोच स्थापित कर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने देश को राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को एक नई दिशा दी है। डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजीटल इंडिया एवं कैशलेस क्रांति के सपने को पूर्ण करने के लिए प्रण प्राण से सफल बानाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं जिसमें वे अवश्य सफल होंगे।

                         कौशिक ने राज्य सरकार के तेरह वर्ष पूर्ण होने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है और उनके भागीरथी प्रयास से ही भारतीय जनता पार्टी अपने उच्च शिखर तक पहुंच सकी है ऐसे कर्मयोगी कार्यकर्ताओं को मेरी ओर से राज्य सरकार के तेरह वर्ष पूर्ण होने पर साधुवाद है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close