समय से बहुत आगे के नेता थे संजय गांधी..कांग्रेस

BHASKAR MISHRA

sanjay gandhi ki jayantiबिलासपुर— जिला कांग्रेस कमेटी ने आज संजय गांधी का जन्मदिन मनाया। श्रद्धासुमन भेंटकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कांग्रेसियों ने संजय गांधी का आधुनिक भारत का युगदृष्टा बताया है। संजय गांधी के योगदान को याद करते हुए सभी नेताओं ने कहा कि यदि संजय गांधी के पांच कार्यक्रमों का क्रियान्यन हुआ होता तो आज भारत की तस्वीर ही कुछ अलग होती।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          जिला कांग्रेस कमेटी ने संजय गांधी को याद करते हुए कहा कि यदि उनके दिए गए पांच सुझाव को क्रियान्वित किया जाता तो आज भारत की तस्वीर ही कुछ अलग होती। ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि संजय गाँधी के पांच कार्यक्रम तब भी प्रासंगिक थे और आज भी है। विपक्ष की अदूरदर्शिता और सत्तालोलुपता ने कार्यक्रम को असफल बनाया। पांच कार्यक्रम का क्रियान्वन होता तो आज देश की गिनती विश्व में अग्रिम पंक्तियों में होती।

              कार्यक्रम के संयोजक सैय्यद ज़फर अली ने बताया कि संजय गांधी आधुनिक सोच के व्यक्ति थे। उनके विचारो को समकालीन विपक्ष ने नहीं समझने में भूल की है। हरीश तिवारी ने कहा कि संजय गाँधी से कांग्रेस पार्टी और देश को बहुत अपेक्षाएं थी। लेकिन असमय मौत ने भारत के सुनहरे भविष्य पर ग्रहण लगा दिया। पूर्व विधायक चन्द्र प्रकश बाजपायी ने संजय गांधी के पांच कार्यक्रम में पर्यावरण, दहेज़ उन्मूलन,साक्षरता, परिवार नियोजन और नशा मुक्ति शामिल है। पांचो कार्यक्रम देशहित में तब भी सर्र्वोपरि था…आज भी है। लेकिन पांचो कार्यक्रम को दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ क्रियान्वित नहीं किया गया। नासमझ विपक्ष ने कार्यक्रम का बेडागर्क कर दिया। माधव ओत्तलवार शिवा मिश्रा भुवनेश्वर यादव ऋषि पाण्डेय पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल तरु तिवारी सावित्री सोनीए विनोद साहू ने उपस्थित लोगों के सामने अपने विचारों को रखा।

सरदार पटेल की पुण्यतिथि

                          गुरूवार को देश के पहले उपप्रधानमंत्री लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 67 वीं पुण्य तिथि है। सिम्स परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रध्दांजली दी जाएगी।इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी नेता उपस्थित होंगे।

close