सरकार चलाएगी 100 दिनों का सुशासन अभियान

Shri Mi
2 Min Read

i2016122201नईदिल्ली।सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार का विजन राष्‍ट्र को सतत विकास के ओर अग्रसर करना है। सरकार सुधार, प्रदर्शन एवं बदलाव के मंत्र के साथ देश में रूपांतरणीय बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।इस विजन को भारत सरकार के कैलेंडर 2017 में दर्शाया गया है। इस कैलेंडर की थीम यह है मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है। उन्‍होंने भारत सरकार का कैलेंडर 2017 जारी करने के अवसर पर अपने सम्‍बोधन में यह बात कही। इस मौके पर नायडू ने भारत में प्रेस संबंधी रिपोर्ट 2015-16 भी जारी की, जिसे भारत के समाचारपत्रों के पंजीयक ने तैयार की है। सूचना एवं प्रसारण राज्‍य मंत्री कर्नल राज्‍यवर्धन राठौर भी इस मौके पर मौजूद थे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                                  सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि सरकार इस साल 25 दिसम्‍बर से सुशासन की थीम पर देश भर में 100 दिनों का एक अभियान चलायेगी। इस दौरान मंत्रीगण एवं सांसद देश भर की यात्रा कर सरकार के उन महत्‍वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डालेंगे जो पिछले ढाई वर्षों में उठाये गये हैं। सुशासन दिवस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। इस बारे में उन्‍होंने कहा कि सरकार वितरण प्रणालियों की बेहतरी के लिए प्रयासरत है और इसके साथ ही डिजिटल बदलाव को बढ़ावा देने तथा सभी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी क्रांति को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close