राष्ट्रीय स्तर पर डीएव्ही ने फहराया परचम..डॉ.झा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

dav_finalबिलासपुर—-डीएव्ही पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा, विशिष्ट अतिथि श्रद्धा महिला मण्डल उपाध्यक्षा सुमन झा, महाप्रबंधक कार्मिक/प्रशासन /एलएमसी चेयरमेन डीएव्ही पब्लिक स्कूल संजीव कुमार ,प्राचार्य डीएव्ही जी.व्ही. राजशेखर राव विशेष रूप से उपस्थित थे।

                                 मुख्य और विशिष्ट अतिथियों का बच्चों ने विशेष अंदाज में स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्जवलित मां सरस्वती से आशीर्वाद मांगा।

                      प्राचार्य जी.व्ही. राजशेखर राव ने शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।  डीएव्ही स्कूल की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल, एनसीसी गतिविधियों की जानकारी दी।

                                        मुख्य अतिथि डॉ. आर.एस. झा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डीएव्ही के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहराया है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन बधाई के पात्र  हैं । डॉ. झा ने  डीएव्ही वसंत विहार के शैक्षणिक,सांस्कृतिक के साथ साथ खेल गतिविधियों की जमकर तारीफ की। मुख्यअतिथि ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिष्ठित मानवीय मूल्यों का समावेश कर अपने व्यक्तित्व का विकास करें। सभ्य और सुसंस्कृत समाज के गठन में अपनी भागीदारी को निभाएं।

                    एल.एम.सी. चेयरमेन/महाप्रबंधक  संजीव कुमार ने कहा कि स्थापना काल से ही डीएव्ही स्कूल वसंत विहार समाज में गुणात्मक शिक्षा के लिए जाना जाता है । डीएव्ही की स्थापना काल से ही विद्यार्थियों को प्रबुद्ध और अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराता है जिससे बच्चों की जिज्ञासु प्रवृत्ति, अनुशासन को बढावा मिले। अध्ययन की ऐसी प्रक्रिया जिसमें वैज्ञानिकता, आधुनिकता और मानवता का मेल हो।

बच्चों के कार्यक्रम ने किया मंत्रमुग्ध

                                  28वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर दर्शकों से खचाखच भरे डीएव्ही स्कूल प्रांगण में बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। छात्र छात्राओं ने अपने कार्यक्रम में समसामयिक मुद्दों को जीवन्त रूप में पेश किया। जिसकी सराहना उपस्थित लोगों ने खुलकर की। बच्चों ने नाटक,नृत्य गीत संगीत पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

close