अब सरकारी ऐप से देख सकेंगे अपनी जमीन का नक्शा

Shri Mi
2 Min Read

prem_prakashरायपुर।जमीन से संबंधित सरकारी अभिलेखों में और भी ज्यादा पारदर्शिता लाई जा रही है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व विभाग ने अपना मोबाइल एप्प बनवाया है। लोग अब इस नये मोबाइल एप्प के जरिए कहीं से भी अपनी जमीन की ताजा स्थिति को आसानी से देख सकेंगे।राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने मंगलवार को इस नये मोबाइल एप्प ’भूइंया और भू-नक्शा मोबाइल एप्लीकेशन’ का लोकार्पण किया।राजस्व मंत्री ने कहा कि यह मोबाइल एप्प नागरिकों के लिए काफी उपयोगी है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर छत्तीसगढ़ के लोग अपनी जमीन को कहीं भी कभी भी ऑन लाइन देंख सकते है। इसके लिए उन्हें मोबाइल फोन में भुइंया और भू-नक्शा नामक एप्लीकेशन डाउन लोड करना होंगा ।

                                            राजस्व मंत्री ने कहा कि बैंकर्स को भी भूइंया और भू-नक्शा के लिए एक लॉग-इन दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति अपनी जमीन के बदले बैंक से ऋण लेता है तो बैंक स्वय उस व्यक्ति के बारे में लॉग-इन कर जमीन की मिल्कियत की तस्दीक कर सकते हैं।

                                            सिर्फ एक क्लिंक पर उस व्यक्ति द्वारा लिए गए ऋण की सम्पूर्ण जानकारी भी मिल जाएगी।    राजस्व मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि मुइंया छत्तीगसढ़ राज्य भू-अभिलेख कम्पयूटीकरण परियोजना है। इसके दो अंग भूइंया और भू-नक्शा है। जहंा भूइंया खसरा व खाता संबंधित जानकारी  का संकलन किया जाता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close