पितृ पुरूष लखीराम अग्रवाल को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजली

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

DSC03230 बिलासपुर— भाजपा पितृ पुरूष स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल को पुण्यतिथि पर नेताओं ने आदर सद्भाव के साथ याद किया।जगह-जगह विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके कार्यों को याद कर गरीबों बुजुर्गों और अनाथ बच्चों के बीच फल फूल का वितरण किया गया। भाजपा युवा विंग ने अस्पताल में गरीबों की सेवा भी की।

                        भाजपा पितृ पुरूष स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल को आठवी पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने विनम्र श्रद्धाजंलि दी। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल का सफरनामा त्याग तपस्या समर्पण और श्रेष्ठ संगठक के रूप में याद किया जायेगा। खरसिया जैसे छोटे नगर से उन्होंने राष्ट्रीय छवि बनायी। देश की जनता उन्हें दूरदृष्टा और सर्वमान्य छवि के रूप में याद करती है।

                          महापौर किशोर राय ने अर्जुन सिंह के खरसिया चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की ओर से कुमार दिलीप सिंह को मैदान में उतार कर चुनाव का जिस कुशलता से लखीराम जी ने संचालन किया। उसी का परिणाम था कि आसान जीत समझने की भूल कर मुख्यमंत्री को नाकों चने चबाने पड़े। सत्ता के दम पर किसी प्रकार चुनाव तो जीत गए लेकिन हारने के बाद दिलीप सिंह जूदेव के जूूलूस को आज भी याद किया जाता है।

          किशोर ने बताया कि बाबू जी इमर्जेन्सी में अठारह महीने मीसा में बंद रहे। माता जी का देहावसान जैसे कठिन दौर में लखीराम ने दृढ़ता से समय और परिस्थितियों का सामना किया। छ.ग. में चौदह वर्षो से भाजपा की सरकार है..इसका श्रेय लखीरामं को ही जाता है।  पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के बावजूद उनके संबंध सभी राजनैतिक दलों के नेताओं से मधुर रहे। इसलिए उन्हें सर्वमान्य नेता कहा जाता था।IMG-20170124-WA0008

                          प्रदेश भाजपा संवाद प्रमुख बेनी गुप्ता ने कहा कि जनसंघ के समय से पार्टी को विस्तार देने में लखीराम की अहम भूमिका रही। 1989 में अविभाजित म.प्र. के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भोपाल में भाजपा का विशाल कार्यालय बनवाया। आज भी देश के किसी भी राजनैतिक दल के पास सर्व सुविधा युक्त विशाल कार्यालय नहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण, रेल्वे जोन, हाईकोर्ट स्थापना की योजना लखीराम की देन है।गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पं.दीनदयाल जी उपाध्याय की पहली प्रतिमा की स्थापना लखीराम जी ने ही की थी। प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी ने किया। लखीराम कुशल संगठक और सर्वमान्य राजनेता के रूप में सदैव याद किये जाएंगे।

                             उपस्थित लोगों को पूर्व महापौर विनोद सोनी भी संबोधित किया।श्रद्धाजंलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपनी विनम्र श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फल वितरण

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भाजपा के पितृ पुरूष स्व.लखीराम अग्रवाल की पुण्यतिथि पर मसानगंज स्थित वृद्धा आश्रम में फल वितरण किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि स्व.लखीराम अग्रवाल राज्य भाजपा के अभिभावक होने के साथ ही छत्तीसगढ़ में एक नैतिक उपस्थिति भी थे। उनके पास जाकर किसी भी स्तर के कार्यकर्ता अपनी बात कह सकता था।

close