महिला मोर्चा को अमर और धरम पढ़ाएंगे चुनावी पाठ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
bjp kamalबिलासपुर—भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक 8 फरवरी को होगी। करबला रोड स्थित कार्यालय में बैठक को दोपहर 1 बजे होगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी और जिला कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित होंगे।
            जिला भाजपा कार्यालय करबला रोड में बुधवार को जिला महिला मोर्चा कार्यसमिति की पहली बैठक होगी। बैठक में जिला कार्यसमिति के सदस्यों के अलावा प्रदेश पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। जानकारी के अनुसार बैठक को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखनलाल साहू, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी संबोधित करेंगे।
                   महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव आर. विभा राव, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर किशोर राय भी बैठक में शामिल होंगे।
                                       मनोरमा गुप्ता ने बताया कि बैठक में प्रदेश पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता जरूरी रणनीतियों को उपस्थित संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से साझा करेंगे। चुनाव के मद्देनजर लोगों को संगठन से जुड़ी जानकारियों को बताएंगे। मनोरमा गुप्ता ने बताया कि इस दौरान महिला नेत्रियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाएगा।
                          बैठक में शामिल होने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूक्मणी कौशिक, महामंत्री जयश्री चैकसे, मनोरमा गुप्ता ने सभी महिला महिला नेत्रियों को यथासंभव उपस्थित होने को कहा है।
close