सीपत में गांजा बरामद..पकड़ में आया मोबाइल चोर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170209-WA0834बिलासपुर— चकरभाटा पुलिस ने सायबेर सेल की मदद से चोरी के आरोप में निगरानी शुदा बदमाश को हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम सुर्यांश शर्मा पिता नरेन्द्र शर्मा है। आरोपी पर भारतीय दण्ड प्रक्रिया की धारा 378 दर्ज है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     सायबेर सेल की मदद से चकरभाटा पुलिस ने निगरानी शुदा बदमाश को हिरासत में लिया है। आरोपीय पर चकरभाटा थाने में शिकायत दर्ज थी। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम सूर्याशं शर्मा पिता नरेन्द्र शर्मा है। पुलिस ने आरोपी के पास से सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल के अलावा एक कीमती मोबाइल जिसकी कीमत करीब 58 हजार रूपए बताई जा रही है जब्त किया है।

                                पुलिस ने आरोपी को धारा 378 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर रखा गया है।

गांजा जब्त

             सीपत पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम नरेन्द्र तिवारी पिता आजूलाल तिवारी बताया जा रहा है।  आरोपी सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस ने दो किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी पर 20 ख का मामला दर्ज किया गया है।

वाहनों में टक्कर

मस्तूरी थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि बोलेरो विपरीत दिशा से बिलासपुर की तरफ तेजी से आ रही थी। इसी बीच वाहन से ड्रायवर का नियंत्रण नहीं रहा। जिसके कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी।

वाहन चेकिंग

कोनी में आरटीओ वाहन चेकिंग के दौरान अफरा तफरी का महौल देखने को मिला। ट्रैफिक और आरटीओं की संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। इस दौरान आरटीओ देवेन्द्र केशरवानी और यातायात डीएसपी मधुलिका सिंह भी मौजूद थीं। दो पहिया और भारी वाहनों में प्रेशर हार्न, बिना नम्बर प्लेट की गाड़ियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गयी।

इस दौरान फिटनेस,तीन सवारी और बिना परमिट गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी। देवेन्द्र और मधुलिका ने बताया कि रूटीन कार्रवाई की गयी है। बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालो से जुर्माना भी वसूल किया गया है।

Share This Article
close