रमन बोले डेढ़ साल मे बिजली से रौशन होगा बिलासपुर का हर गाँव

Shri Mi
5 Min Read

cm_feb_kotaबिलासपुर।मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने गुरुवार को जिले के कोटा विकासखण्ड के ग्राम पिपरतराई में विकास सह आवास मेला का उद्घाटन किया।सीएम ने कोटा में 11 करोड़ 81 लाख और रतनपुर नगर पंचायत में 12 करोड़ की लागत से जल आवर्धन योजना का प्रावधान इस बजट में करने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 02 अक्टूबर 2019 तक देश को खुले शौच से मुक्त करने का आव्हान किया है,पर बिलासपुर जिला इस वर्ष के अंत तक खुले शौच से मुक्त जिला बनेगा। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष के भीतर पूरे बिलासपुर जिले के हर गांव, पारा, टोला, मोहल्ला में बिजली पहुंचाने के लिए कार्ययोजना बनाई जायेगी।गाँव पिपरतराई में हुए कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिक कर मंत्रीअमर अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण मंत्री पुन्नूलाल मोहले विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                             pipartarai_fileकार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 3802.70 लाख के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 3350 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत् 3717.78 लाख के सामग्रियो का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कोटा में मिनी स्टेडियम निर्माण, ग्राम पिपरतराई में कोटेश्वर महादेव तालाब का सौंदर्यीकरण, गौरवपथ निर्माण और सर्वसमाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की मंजूरी दी। उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए आवेदन देने की जरूरत नहीं है। एक-एक काम को चिन्हाकित कर उसे पूरा किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना से 2 लाख परिवारांे के जीवन में परिवर्तन होगा।

                                             वर्षों से पीड़ित लोगों के जीवन में इस आवास से विश्वास आयेगा। सौर सुजला योजना में ऐसे क्षेत्रों में जहां बिजली नहीं है वहां के 51 हजार से ज्यादा किसानों को छोटे-मोटे सिंचाई के साधन उपलब्ध कराने के लिए साढ़े चार लाख में मिलने वाला सोलर पंप 8, 10 एवं 15 हजार रूपये में मिलेगा। बिलासपुर जिले में जहां-जहां पानी के साधन है, एनीकट है वहां के 01 हजार से ज्यादा किसानों को चिन्हाकित कर इस योजना का लाभ दिया जायेगा। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से 35 लाख से ज्यादा घरों में खुशियां आयी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों का कारवां सायकल पर सवार होकर चलता है तो लगता है कि योजना ऐसी ही बननी चाहिए, जो लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सके। उन्होंने मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना को अपने जीवन की सबसे बड़ी योजना बताते हुए कहा कि यह योजना 60 लाख घरों में खुशियां लाने की सबसे बड़ी योजना है। जिसमें एक रूपये किलो में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।बेटियों को सरकारी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल काॅलेज की पढ़ाई करने का पूरा खर्चा सरकार देगी।

                                        कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जिले के प्रभारी मंत्री अजय चन्द्राकर ने कहा कि किसानों को दी जा रही सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण का उपयोग छत्तीसगढ़ी किसान अपने उन्नति के लिए कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कोटा, मरवाही के दुरस्थ अंचलों में निवास करने वाले आदिवासी सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर सभी क्षेत्रों में आगे जायेंगे। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि से डेढ़ वर्ष पहले जिले को ओडीएफ करने का लक्ष्य लेकर कार्य रहे हैं। छत्तीसगढ़ के 5 जिले ओडीएफ हो गये हैं और 6वां जिला बिलासपुर होगा।

                                    इस मौके पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद लखनलाल साहू, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, श्री तोखन साहू, विधानसभा क्षेत्र कोटा की विधायक डाॅ. रेणु जोगी, छ.ग. गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, छ.ग. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, संभागायुक्त श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, आईजी विवेकानंद सिन्हा साहित कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आसपास के ग्रामीण मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close