जमीन की खरीदी-बिक्री ऑनलाइन और सिस्टम से घपलेबाजी DELETE

Shri Mi
3 Min Read
niharika_baarikबिलासपुर।बिलासपुर संभाग में जमीन की खरीदी, बिक्री एवं नामांतरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने एक अभिनव पहल की गई है। जिसके तहत सभी पंजीयक कार्यालय में जमीन की खरीदी, बिक्री एवं नामांतरण को आॅनलाईन दर्ज कराया जा रहा है।इसे क्रेता-विक्रेता के साथ ही सभी लोग देख सकेंगे।जमीन क्रय-विक्रय, दान एवं वसीयत और पंजीकृत बंटवारानामा,पंजीयन के दौरान हस्तांतरण अभिलेख, दान पत्रक, वसीयतनामा, फर्दबंटवारानामा, मुख्तियारनामा, पट्टाभिलेख, भागीदार अभिलेख एवं दत्तक अभिलेख के मालिकाना हक का स्वत्व अंतरण हो रहा है। आम नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्री के समय में ही सभी पंजीयक कार्यालय में क्रेता के नामांतरण आवेदन पत्र एवं विक्रेता की शपथ पत्र सहित सहमति पत्र लेकर आॅनलाईन दर्ज किया जा रहा है।
                                       फिर जमीन से संबंधित मूल अभिलेख को रजिस्ट्री एम.आई.एस. साॅफ्टवेयर में आॅनलाईन दर्ज कर उन दस्तावेजों की प्रति संबंधित राजस्व अधिकारी को सिटीजन चार्जर में दिये गये प्रावधान के अनुसार नामांतरण हेतु भेजा जायेगा। इसके लिए संभाग के सभी कलेक्टर्स, जिला पंजीयक एवं डी.आई.ओ. की बैठक में जानकारी दी गई। साथ ही इस आॅनलाईन साफ्टवेयर के संबंध में डी.आई.ओ. अरविन्द यादव ने विस्तार से बताया।
                                      बिलासपुर संभाग के सभी पांचों जिले के 35 तहसील एवं 18 उप-तहसील में इस आॅनलाईन साॅफ्टवेयर के द्वारा काम किया जा रहा है। अब तक 626 जमीन रजिस्ट्री का आॅनलाईन दर्ज किया जा चुका है। जिसकी नामांतरण की प्रक्रिया जारी है।संभागीय आयुक्त निहारिका बारिक सिंह के द्वारा आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस योजना को प्रारंभ किया गया है। उन्होंने इसकी सतत् समीक्षा करने संबंधितों को निर्देश दिये हैं। भूमि अंतरण की इस अभिनव पहल से फर्जी नामांतरण, कपटपूर्ण अंतरण, कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। वहीं समय-सीमा मे कार्य निष्पादित किया जा सकेगा। जिससे आमनागरिकों की समय की बचत होगी और दु्रतगति से कार्य संपन्न होगा। संभागीय आयुक्त की विभागीय वेबसाइट डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू.डी.सी.बिलासपुर.जी.ओ.वी.इन पर भूमि क्रय-विक्रय एवं नामांतरण संबंधी जानकारी आम नागरिक देख सकंेगे।
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close