चुनाव में सोशल मीडिया की होगी अहम भूमिका-भाजपा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
IMG_20170304_181013_677बिलासपुर— करबला रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज जिला स्तरीय भाजयुमो कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के पहले नेताओं ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यकर्ताओं को भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और प्रभारी जितेन्द्र सुराना ने विशेष रणनीति के तहत सभी यूथ को रिचार्ज किया।
                               जिला कार्यसमिति की बैठक संबोधित करते हुए जितेन्द्र सुराना ने कहा कि आगामी 1 माह में नगरीय निकायों और विकास खण्ड मुख्यालयों में हाॅल मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जिले के सभी मंडल कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक की रूपरेखा को ध्यान में रखते हुए मंडल अध्यक्ष और महामंत्री बैठक की तारीख, समय और स्थान तय कर मोर्चा जिलाध्यक्ष को सूचित करे।
                         युवा कार्यसमिति को रिचार्ज करते हुए सुराना ने कहा कि साल 2018 विधानसभा चुनाव के लिए सभी युवा कमर कस कर तैयार हो जाएं। एक जुट होकर बूथ स्तर पर एक मतदान 20 जवान की सूची तैयार करें। अभी से चुनाव के लिये सभी युवा कंधे से कंधा मिलाकर चलें।
               बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि समदानी कार्यकर्ताओं की सूची बनाई जा रही है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यो को संचालित करेंगे। चुनाव में शोसल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसलिए हमें सोशल मीडिया के क्षेत्र में मजबूती के साथ तैयार रहना है।
           स्वागत भाषण और प्रतिवेदन भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने दिया। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पहली बार बिलासपुर जिले के माॅ महामाया नगरी रतनपुर में हुई। आयोजन को बिलासपुर जिले के कार्यकर्ताओं ने मिल जुलकर सफल बनाया।
                   भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संग्राम सिंह राणा ने कहा कि मोर्चा का प्रदेश में वन टू वन हाॅल मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। आमजनों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोगों को भाजपा के इतिहास, कैसलेस प्रणाली समेत जरूरी जानकारियों को पहुंचाया जा रहा है। हाॅल मीटिंग का मुख्य उद्देश्य  पार्टी की विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ना है।
          बैठक का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री लोकेश धर दीवान ने किया। आभार दुर्गा कश्यप ने किया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, राजेश तम्बोली, सुनीता मानिकपुरी, लोकेशधर दीवान, दुर्गा कश्यप, प्रणव शर्मा, ईश्वर देवांगन, कोमल सिंह ठाकुर, गंगासागर बंजारे, राहुल मुगल, निखिल केशरवानी, रोहित पनरिया, राजू सिंह ठाकुर, विष्णु सोनी, दुर्गेश पाण्डेय, विनय अवस्थी, प्रकाश यादव, अभिलेश यादव, अनमोल झा, ऋषभ चतुर्वेदी, संतोष सोनकर, तापश शर्मा, विभा नहरेल, सरोज केरकेट्टा, प्रियंका, मनोज पटेल, अशोक मानिकपुरी, राकेश लालवानी, मुकेश ताम्रकार, संजय मुरारका, आदित्य तिवारी, अमित चतुर्वेदी, अमरदीप बोलर, सिटू चाॅवला, मिंटू पंजवनी, समेत बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी उपस्थित थे।
close