भाजपा ने मनाई एक साथ होली और दिवाली

Shri Mi
3 Min Read

bjp_lead_marchरायपुर। जैसे ही पाँच राज्यो के चुनाव के रूझान आने लगे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरता गया।समूह में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुँचने और पूरे भाजपा कार्यकर्ता केसरिया रंग से अबीर गुलाल से एक दूसरे को रंगने लगे। सभी के चेहरे और कपड़े केसरिया रंग से सराबोर हो गये। ढोल नंगाढे़ के धुन पर उत्साह में  झूमने लगे। मोदी मोदी के नारो से एकात्म परिसर गुंजने लगा। कार्यकर्ता स्वयं अपने अपने घरांें से पटाखे लेकर पहुँने लगे। भाजपा जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारो से पूरा भाजपा परिसर गुंजने लगा।वहीं शायरीयों से कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी का गुणगान किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             बीजेपी कार्यालय में केसरिया रंग के गुबारे उड़ने लगे। बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी एकात्म परिसर पहुंच कर जश्न में शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, सुनील सोनी, सच्चिदानंद उपासने, श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, डॉ. सलीम राज, दीपक मस्के भी कार्यकर्ताओं के साथ इस ऐतिहासिक जीत पर जश्न में शामिल हुए।

                             भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज पार्टी के कार्यकर्ता केसरिया होली और दीवाली एक साथ मना रहें हैं। देश में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू चल रहा है। पाँच राज्यो में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी चार राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। देश की जनता ने नोटबंदी जैसे बड़े फैसले के बाद भी नरेन्द्र मोदी पर जो विश्वास व्यक्त किया है इससे यह साबित होता है कि नरेन्द्र मोदी द्वारा उठाया गया कदम भ्रष्टाचार और कांग्रेस मुक्त भारत पर देश की जनता ने एक तरह से मुहर लगा दिया है।

                          भारतीय जनता पार्टी ने पाँचों राज्यों में नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और भारी बहुमत से विजय प्राप्त किया। देश का जनादेश नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के साथ है। खास कर उत्तर प्रदेश के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो अभूतपूर्व जीत दर्ज की है यह देश में एक रिकार्ड है।

                          भारतीय जनता पार्टी की उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रवक्ता एवं आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने देश की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड की जीत पर उन्होंने कहा की देश की जनता ने जातिवाद और स्थानीय मुद्दों को छोड़ कर पीएम मोदी के विकास कार्यो पर जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई इसके लिए देश व राज्यों की जनता को बहुत बहुत बधाई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close