भाजयुमों की बाइक रैली…हाल मीटिंग में होंगे अमर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170318-WA0020बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूर्वी मंडल ने बाईक रैली निकालकर विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओ ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड मे भाजपा की जीत को मोदी की नीतियों का समर्थन कहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

         उत्तर प्रदेश,उत्तराखण्ड,मणिपुर और गोवा में भाजपा की जीत को बिलासपुर भाजपा नेताओं ने बाईक रैली निकालकर स्वागत किया है। पूर्वी मंडल भाजपा नेताओं ने बताया कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे आस्था और विश्वास व्यक्तकर बता दिया है कि वे देश का विकास चाहते है। युवा मोर्चा पूर्वी मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मोदी के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हो रहा है। पांच विधानसभा चुनाव में नोटबंदी के बाद भी जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जाहिर किया है। यूथ भाजपा नेताओं ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है।

               युवा मोर्चा पूर्वी मंडल कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली विजय उत्सव कार्यक्रम के तहत निकाला। मोर्चा की बाईक रैली गुरूनानक चौक से शुरू होकर गांधी चौक, गोल बाजार, तेलीपारा, पुराना बस स्टैण्ड से होते हुये शिव टाॅकिज चौक बौद्ध धर्मशाला के सामने खत्म हुई। बाइक रैली में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

         रैली में भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जोन प्रभारी उदय मजुमदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुब्रत दत्त, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी, जयश्री चौकसे, महामंत्री अमोलक सिंह सलूजा, ए.वेंकट राव, अनुज त्रिहान, नीतिन छाबड़ा, पवन निर्मलकर, शत्रुहन पटेल, सुनील राय, नवीन उबरानी, संजय रमानी, आयुष अरोरा, मनोहर वाधवानी, तपन दिवान, आशुतोष गोयल, संजय मजूमदार, विजेन्द्र पटेल, देव देवांगन, कृष्णा रजक, वल्लभ राव, इंशु गुप्ता,  सपन बिरले, विनय अवस्थी, विष्णु सोनी, अभिषेक प्रभाकर, डाॅ. घोष, रश्मि चौबे, शिखा दुबे, बिट्टू दीक्षित,हैनरिक समेत सैकड़ों कार्यकर्तागण शामिल थे।

वन टू वन हाल मीटिंग

भारतीय जनता मोर्चा वन टू वन हाॅल मीटिंग एक संवाद लोगों के साथ का आयोजन मस्तूरी में आयोजित किया जाएगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि पहली बैठक पेण्ड्रा और दुसरी बैठक बिल्हा में हो चुकी हैं। 19 मार्च रविवार को दोपहर 11 बजे से मस्तूरी के मंगल भवन में हाॅल मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में अमर अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री उपस्थित रहेंगे। विशिष्ठ अतिथि डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी प्रदेशाध्यक्ष अनुसूचित जाति, विजय शर्मा प्रदेशाध्यक्ष भाजयुमो, रजनीश सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष और भाजयुमो कार्यकर्तागण शामिल होंगे।

close