विस्थापितों को निगम ने दिया अटलआवास

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

town hall 1बिलासपुर— नगर निगम ने डबरीपारा और रिकांडों बस्ती से विस्थापित एक दर्जन से अधिक परिवार को अटल आवास में शिफ्ट कर दिया है। आवास मिलने के बाद विस्थापित परिवारों ने खुशी जाहिर की है। मालूम हो कि डबरीपारा और रिकांडो बस्ती के एक दर्जन से अधिक परिवार ने निगम से नोटिस के बाद मकान को खुद ही तो़ड़ लिया था। वुधवार को सत्यापन के बाद निगम अधिकारियों ने विस्थापित परिवारों को अटल आवास में शिफ्ट कर दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        मालूम हो कि करीब ढाई महीने पहले निगम ने डबरीपारा स्थित कालोनी को अवैध घोषित कर कब्जा हटाने का फरमान जारी किया था। इसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई भी की गयी। लेकिन कांग्रेस और स्थानीय जनता के विरोध के चलते निगम ने बीच में ही तोड़फोड़ की कार्रवाई को बंद कर दिया।  इस दौरान निगम ने स्थानीय लोगों को अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश दिया था।

                             नोटिस जारी होने के बाद डबरीपारा के एक दर्जन से अधिक परिवार ने बिना देर किए अपने मकान को तोड़ लिया। मकान तोड़ने के बाद विस्थापित परिवार ने निगम से आवास की मांग की। कई बार कलेक्टर कार्यालय पहुंंचकर धरना प्रदर्शन भी किया। लगातार दबाव के बीच निगम ने विस्थापित परिवारों को वेरीफिकेशन के बाद आवास आवंटन का आश्वासन दिया।

                         आज निगम अधिकारी और अतिक्रमण दस्ता टीम ने प्रभावितों का मौके पर पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन किया। निरीक्षण और टूटे मकानों की पुष्टि के बाद सभी विस्थापितों को अटल आवास का दस्तावेज थमाया।

close