काशी और बलदाऊ होंगे योजना मण्डल के सदस्य

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
bjp kamalबिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की पहली जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को दोपहर डेढ़ बजे भाजपा कार्यालय में होगी। अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने बताया कि बैठक का मार्गदर्शन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखनलाल साहू, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी उपस्थित रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री दुर्गा महेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, मोर्चा जिला प्रभारी कृष्ण कुमार कौशिक भी शिरकत करेंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री को बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहने को कहा है।
काशी और बलदाऊं होंगे सदस्य
                                       भारतीय जनता पार्टी जिला कोर ग्रुप और जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह की अनुशंसा पर जिला प्रभारी मंत्री अजय चन्द्राकर ने योजना मंडल के दो अशासकीय सदस्यों कांशी साहू कोटा और बलदाऊ गुप्ता सीपत की नियुक्ति की है। इसके अलावा सात महाविद्यालयों में जनभागीदारी अध्यक्षों के नाम का एलान किया है।
          जिला  भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा में गणेश लुनिया पार्षद, शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा में अनिल साहू पार्षद, शासकीय पं.माधवराव सप्रे महाविद्यालय गौरेला में रवि रोहणी पार्षद, शासकीय महामाया महाविद्यालय, रतनपुर में अनिल यादव पार्षद को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
                        शासकीय एम.एल. शुक्ल महाविद्यालय सीपत में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सरपंच संतोष पाटनवार होंगे। इसी तरह शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी  में नरेन्द्र वस्त्रकार सरपंच, शासकीय महाविद्यालय मरवाही में प्रतिभा मिश्रा जनपद सदस्य, भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय पेण्ड्रा में सीमा सोनी पार्षद को नियुक्त किया गया है।
close