फाग कलाकारों का अमर करेंगे सम्मान

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

solar_amarबिलासपुर—-नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल रविवार को नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री अमर अग्रवाल सुबह 11 बजे से राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे। दोपहर 12 बजे गोडपारा स्थित पं.देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में राज्य स्तरीय वरिष्ठ ज्येष्ठ नागरिक संघ के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 12.30 बजे रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म नं.एक में प्री पेड आटो बूथ का लोकापर्ण करेगें।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                    मंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अमर अग्रवाल दोपहर 3 बजे करबला स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में शामिल होगें। दोपहर 4.30 बजे राघवेन्द्र राव सभा भवन स्थित प्रेस क्लब होली फाग प्रतियोगिता में विजेता फाग कलाकारों का सम्मान करेंगे।
close