रतनपुर महामाया दर्शन के लिए चलेंगी एसी बसे

Shri Mi
2 Min Read

ac_buses_indexरायपुर।छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल चैत्र नवरात्रि के मौके पर प्रदेश के श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध शक्तिपीठ डोंगरगढ़ (मां बम्लेश्वरी) और रतनपुर ( मां महामाया) तक पहुंचने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष एसी बसें रियायती दर पर चलाएग। यह बसें यहां 29 मार्च से महंत घासीदास संग्रहालय सिविल लाईन स्थित छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सूचना केन्द से सुबह 09 बजे से शक्तिपीठ के लिए रवाना होगी। पर्यटन मंडल द्वारा इसका सम्पूर्ण पैकेज देगा, जिसमें चाय, दोपहर का भोजन, शाम की चाय नाश्ता शामिल होगा। इसके लिए प्रति व्यक्ति चार सौ रूपए रियायत दर निर्धारित की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर से डोंगरगढ़ जाने वाले दर्शनार्थियों को रायपुर से डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए आने जाने एवं चाय नाश्ता की सुविधा होगी। इसके लिए चार सौ रूपए प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित है। इसी तरह से रायपुर से रतनपुर (मां महामाया) दर्शन के लिए आनेजाने तथा चाय, नाश्ता दोहपर भोजन एवं शाम की चाय नाश्ता की सुविधा होगी। इसके लिए भी चार सौ रूपए शुल्क निर्धारित है।

बुकिंग के लिए महंत घासीदास संग्रहालय स्थित सूचना केन्द्र छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल सम्पर्क किया जा सकता है, इसके अलावा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मुख्यालय (उद्योग भवन, द्वितीय तल रिंग रोड नं-1 रायपुर) से सम्पर्क किया जा सकता है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-102-6415 एवं 0771-4224999 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close