निगम को लोकसुराज में मिले 35 हजार आवेदन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

VIKAS BHAWANबिलासपुर—लोक सुराज अभियान में नगर निगम को लगभग 35 हजार आवेदन मिले थे। आवेदनों का तेजी के साथ निराकरण किया जा रहा है। मालूम हो कि 25,26,27 मार्च को नगर के सभी 66 वार्डों में शिविर लगाया गया था। लोगों ने शिविर पहुंचकर अधिकारियों को अावेदन दिया था। कुछ लोगों ने अपनी शिकायत और आवेदन को बाक्स में भी डाला था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   लोकसुराज अभियान में नगर निगम बिलासपुर को कुल 35 हजार आवेदन मिले हैं। बीते शनिवार तक निगम कर्मचारी सभी आवेदनो को संबधित विभाग तक पहुंचा दिया है। तीन अप्रैल से आवेदनों के निराकरण के लिए शहर के वार्डों में शिविर लगाया जाएगा। इसके पहले आवेदन कर्ताओं को विभिन्न माध्यमों से जानकारी भेज दी गयी है।

                      सोमवार को समस्या निवारण शिविर में भीड़ होने की सूरत में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर ली गयी है। निगम अधिकारी एम.सरकार ने बताया शिविर में आवेदनों को तत्काल निराकरण का प्रयास किया जाएगा। कुछ आवेदनों के निवारण समय लग सकते हैं।

                                             मालूम हो लोकसुराज अभियान के पहले चरण में आवेदकों से समस्याओं को लेकर आवेदन मंगाया था। शिविर और बाक्स के माध्यम से लोगों का निगम ने आवेदन लिया था। निगम अधिकारी के अनुसार सबसे ज्यादा आवेदन वार्ड क्रमांक एक से करीब तीन सौ मिले। इसके बाद वार्ड क्रमांक 29 से करीब 70 आवेदन दर्ज किये गए। कई वार्डों में आवेदनों की संख्या दस से ऊपर नहीं गयी है।

                                 निगम अधिकारियों ने बताया कि सभी की समस्याओं का समय समय पर निराकरण किया जाता है। इसलिए निगम में उम्मीद से कहीं कम लोगों ने आवेदन किया है। अधिकारी ने बताया कि इस बार सबसे ज्यादा आवेदन आवास के लिए आए है।

close