कांग्रेसियों ने की कोचियों पर सीएम बयान की निंदा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

congress- panja बिलासपुर—- कांग्रेस नेताओं ने एक दिन पहले बिलासपुर में मुख्यमंत्री के दिए गए बयान की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों को बताया था कि छत्तीसगढ़ की धरती पर कोचियों का नामो निशान मिट जाएगा। सीएम के बयान को कांग्रेसियों ने आडे हाथ लिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  कांग्रेसियों ने सीएम के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम ने कहा था कि प्रदेश की जनता कोचियो से त्रस्त थी। कोचियों की प्रदेश की धरती से नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी नेताओं के अनुसार मुख्यमंत्री के बयान में छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति गैर जिम्मेदाराना सोच जाहिर होता है। दारू बेचने को उपलब्धि बताना मुख्यमंत्री को शोभा नही देता है।

                          प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेख गफ्फार प्रदेश सचिव महेश दुबे पंकज सिंह विवेक बाजपायी, आशीष सिंह, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजिरुद्दीन,  शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, पार्षद दल प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल  ने बताया कि जनता कोचियो से त्रस्त है। सरकार ने कोचियों से घर घर शराब पहुंचाने का काम लिया है।

                                            नेताओं ने बताया कि 2003 में शराब की खपत बिलासपुर जिले में मात्र 7 लाख लीटर थी। 2016 में बढ़कर 56 लाख लीटर हो गयी है। सरकार प्रति वर्ष शराब की न्यूनतम प्रतिभूति मात्रा मिनिमम गारंटी  में 70 से 80 प्रतिशत इजाफा करती चली गयी। ठेकेदारो ने लक्ष्य को हासिल करने कोचियों से शराब घर घर पहुचाना शुरू कर दिया।

                 कांग्रेस नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि घर घर शराब पहुंचने से 14- 15 साल का अवयस्क बच्चा शराब का आदी हो गया है। इसका सीधा सा अर्थ है कि छत्तीसगढ़ में पिछले 13 सालों से दारू लाबी की समानांतर सरकार चल रही थी। सरकार का नियंत्रण पूरी तरह से शासन से खत्म हो गया था। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में पंडो पर गंभीर अपराध होने के बाद भी पुलिस कार्यवाही नही करती थी। जब सरकार को कोचियों पर नियंत्रित करने पसीना छूट रहा है तो नक्सलवाद जैसे गम्भीर समस्या को कैसे हल कर पायेगी।

                     कांग्रेसियों ने बताया कि सरकार को घृणित मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जब तक छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागुू नही होती है तब तक कांग्रेस पार्टी शराब बिक्री के खिलाफ आन्दोलन करती रहेगी।

close