बदलेगा साप्ताहिक सुपरफास्ट का नम्बर..तिरोड़ी में स्टापेज

BHASKAR MISHRA
rail demuबिलासपुर— पुरी-जोधपुर-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नम्बरों में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तन 31 मई, 2017 से मान्य होगा। पुरी से चलने वाली 18473 पुरी-जोधपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गाडी नम्बर अब 12745 पुरी-जोधपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस होगा। इसी तरह 27 मई, 2017 से जोधपुर से चलने वाली 18474 जोधपुर-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गाडी नम्बर 12746 जोधपुर-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस कर दिया जाएगा।

                 गाडी के नम्बरों में परिवर्तन 4 अक्टूबर, 2017 से पुरी से चलने वाली 12745 को एक बार फिर 20813 पुरी-जोधपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस कर दिया जाएगा। 7 अक्टूबर, 2017 से जोधपुर से चलने वाली 12746 जोधपुर-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नम्बर 20814 जोधपुर-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस हो जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
दो दिवसीय मेगा ब्लाक

बिलासपुर मंडल के बेलपहाड-लचकुरा के बीच दोनो अप और डाउन लाइनों में मौजूदा लेवल क्रांसिग की गार्डर बदलने काम किया जाएगा। राबर्टसन में आवश्यक रखरखाव को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग दिन पावर ब्लाँक का निर्णय रेल प्रशासन ने  लिया है। जिसके कारण कुछ सवारी गाड़ियों का परिचालन दो दिनों तक प्रभावित होगा।

                                   बेलपहाड़- लचकुरा स्टेशन के बीच जरूरी काम होने से प्रभावित गाड़ी कुछ इस तरह से होंगे। 8 और 15 अप्रैल 2017 प्रत्येक शनिवार को ब्लाँक के कारण  58214/58213 बिलासपुर-टिटलागढ-सम्बलपुर पैसेंजर 8 और 15 अप्रैल को बिलासपुर एवं सम्बलपुर के बीच रदद रहेगी। 58117/58118 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर 8 और 15 अप्रैल  को बिलासपुर और  झारसुगुड़ा के बीच नहीं चलेगी।

विदर्भ एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव

मुम्बई-गोन्दिया-मुम्बई विदर्भ एक्सप्रेस का का स्टापेज अब तिरोड़ी स्टेशन में भी होगा। तिरोड़ी नागपुर रेल मंडल का महत्वपूर्ण स्टेशन है। रेल प्रशासन ने विदर्भ एक्सप्रेस को तिरोड़ी स्टेशन में स्टापेज का निर्णय यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में लेकर किया है।

                रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए किया गया है। इसके पहले तिरोड़ी स्टेशन में विदर्भ एक्सप्रेस का स्टापेज 21 अप्रैल, 2017 तक के लिए लिया गया था। रेल प्रशासन ने प्रायोगिक तौर पर अस्थायी ठहराव को 6 महीने के लिए यानि 21 अक्टूबर, 2017 तक के लिए बढा दिया है।
close