प्रतिभाओं को मिलेगा भरपूर मौका-अमर अग्रवाल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG_2412बिलासपुर—- नवनियुक्त जिला क्रिकेट बोर्ड की टीम आज निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के कार्यालय पहुंचकर आशीर्वाद लिया है। अमर अग्रवाल ने जिला क्रिकेट बोर्ड के सभी पदाधिकारियों को क्रिकेट के लिए बेहतर काम करने को कहा है। मंत्री ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दी।
                    स्टेट क्रिकेट बोर्ड से बिलासपुर जिला क्रिकेट बोर्ड पदाधिकारियों के एलान के बाद बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य और पदाधिकारियों ने निकाय मंत्री से मुलाकात की। राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात के दौरान निकाय मंत्री ने सभी पदाधिकारियों को शुभकानाएं दी। निकाय मंत्री ने बोर्ड के सदस्यों और पदाधिकारियों से कहा कि बिलासपुर में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाडियों को संभावनाओं को तलाशा जाएगा। अच्छे खिलाडियों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में स्थान दिलाने के लिए प्रयास भी किया जाएगा। अमर अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि बोर्ड को जब भी व्यक्तिगत या शासन स्तर पर सहयोग की जरूरत होगी…उनके साथ ही रहूंगा।
                       इस मौके पर जिला क्रिकेट बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकुल तिवारी, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, सचिव विरेश अग्रवाल उप सचिव आलोक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ओ.पी. यादव एवं कार्यकारणी सदस्य अनुराग बाजपेयी, सुशांत राय, आशीष शुक्ला, महेन्द्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, नवीन जाजोदिया, दिलीप सिंह मौजूद थे। इस मौके पर भाजपा नेता रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, प्रवीण दुबे, मकबुल अली, राजेश मिश्रा, अमित तिवारी, आलेख वर्मा आदि उपस्थित थे।
close