संरक्षा उपायों पर रेल कर्मचारियों ने किया चिंतन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170427-WA0043बिलासपुर—दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मण्डल ने शहडोल स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया। रेलवे के आलाधिकारियों ने दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने प्रजेटेंशन दिया। फिल्मों के माध्यम से दुर्घटनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान मौजूद सभी रेलवे कर्मचारियों ने दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने विभिन्न उपायो पर व्यापक चर्चा भी की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     शहडो़स स्टेशन में आयोजित संरक्षा गोष्ठी में दुर्घटानाओं के कारणों और उसके निदान पर चर्चा हुई। वरीय संरक्षा अधिकारी पी.एन.खत्री और सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी रवि नेवाडे, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर शहडोल राजू खलखो और सहायक मंडल चिकित्साधिकारी शहडोल डा. नीलेश रंजन की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मण्डल के संरक्षा सलाहकार, स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक, गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन ,गेटमैन समेत बहुत संख्या रेल कर्मचारी मौजूद थे।

                            संरक्षा संगोष्ठी में दुर्घनाओं के संभावित कारणों पर पावर प्रजेंटेशन दिया गया। फिल्मों के माध्यम से दुर्घटनाओं के कारणों पर प्रकाश डाला गया। दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों और सावधानियों पर व्यापक चर्चा हुई। ग्रीष्मकालीन पेट्रोलिंग के दौरान सावधानियों, स्टेशन मास्टर के कर्र्तव्य, सिग्नल और पाइंट्स खराब होने पर स्टेशन मास्टर की जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया।

                  इस दौरान अधिकारियों ने शंटिंग और पाइंट इन/आउट के समय पाइंट को क्लेेम्प, पैडलाॅक करना, ट्रेन स्टाफ और ट्रेन पासिंग स्टाफ के बीच सिग्नल के आदान प्रदान की गतिविधियों पर चर्चा हुई। स्टेशन में गाडियों को रोकते समय सुरक्षा नियमों का पालन करने बारे में भी बताया गया। मशीन ब्लाॅक के दौरान टावर वेगन में कार्य करते समय सावधानियां पर उपस्थित लोगों ने अपनी बातों को सबके सामने रखा। अधिकारियों ने पेट्रोलमेन और गेटमेन के कार्यों के बारे में भी बताया।

                       हाॅट एक्सल फ्लेट टावर, डोर की सुरक्षा, इंजीनियरिंग ब्लाॅक के दौरान मशीनों की वर्किंग, ट्रेक सुरक्षा, सिग्नल खराबी और रखरखाव की अधिकारियों ने जानकारी दी। इस दौरान अन्य महत्वपूर्ण सावधानियों के साथ सुरक्षा और संरक्षा के कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

close