रेल प्रबंधक ने थपथपाई कर्मचारियों की पीठ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Awardबिलासपुर— बिलासपुर रेल मण्डल प्रबंधक ने रेल संरक्षा और सुरक्षा पर मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारियों को सम्मानित किया । मण्डल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने सभी कर्मचारियों को शुभकामानएं दी। आगे भी बेहतर काम करने के लिए उत्साहित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 गोपीनाथ मलिया ने मंडल के चालक, ट्रेकमेन, यातायात सहायक औक चाबीदार समेत 8 कर्मचारियों को सजगता और बेहतर संरक्षा कार्य के लिए सम्मानित किया। चाबीदार यादराम टंडन बाराद्वार, रतिराम चांपा, जवाहर और दशरथ सिंह खोंगसरा, मिलउ बैगा उमरिया, ट्रेकमेन पुरेन्द्र कुमार मनेन्द्रगढ के अलावा यातायात सहायक, संजीव कुमार नौरोजाबाद ने कार्य के दौरान हाॅट एक्सल, रेल फ्रेक्चर और वेल्ड फ्रेक्चर डिटेक्ट कर संभावित दुर्घटनाओं को टालते रेल को भारी नुकसान से बचाया है।

                   मलिया ने चालक विकास कुमार रायगढ के कार्य की विशेष रूप से सराहना की। मलिया ने सम्मान कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बताया कि विकास ने कोतरलिया स्टेशन में खडे वैगन को रोल डाउन होते देख स्टेशन मास्टर को सूचना दी। जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टालने में रेल प्रशासन को  कामयाबी मिली।

               मलिया ने सम्मानित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों की सजगता, सतर्कता और बेहतर संरक्षा भरे कार्य की सराहना करता हूं। मंडल रेल प्रबंधक सभी कर्मचारियों अपने कार्यालय में  नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र दिया।

                                  कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, वरिय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन रामबदन मिश्रा, वरिय मंडल संरक्षा अधिकारी पी.एन.खत्री विशेष रूप से उपस्थित थे।

हावडा-अहमदाबाद -हावडा एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच

        रेलवे प्रशासन ने बताया है कि अतिरिक्त भीड़़ को ध्यान में रखते हुए हावडा-अहमदाबाद-हावडा एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच अस्थायी रुप से लगाया जाएगा। हावड़ा से चलकर अहमदावाद जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी में एसी 3 का एक अतिरिक्त कोच 29 से जो़डा जाएगा। एक मई तक यह सुविधा रहेगी। इसी तरह अहमदाबाद से हावड़ा की तरफ चलने वाली गाड़ी में एसी 3 का एक अतिरिक्त कोच एक मई से जोड़कर तीन मई तक चलाया जाएगा।

close