मुख्यमंत्री स्थानीय भाजपा नेताओं से करेंगे मुलाकात

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
raman bdबिलासपुर– प्रदेश मुखिया डाॅ.रमन सिंह मंगलवार 2 मई को लोकसुराज अभियान में बिलासपुर का दौरा करेंगे। शाम 6 बजे करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जनप्रतिनिधियों और जिला भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
                        भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह लोकसुराज अभियान के तहत् दोपहर डेढ़ बजे बिलासपुर पहुॅचेंगे। बिलासपुर आगमन के बाद जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मुंगेली और बिलासपुर जिले की समीक्षा बैठक में शिरकत करेंगे। उसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह शाम 6 बजे भाजपा कार्यालय करबला रोड जाएंगे। भाजपा जनप्रतिनिधि और जिला पदाधिकारियों  से भेंट मुलाकात करेंगे।
                 रजनीश सिंह ने बताया कि इस दौरान भाजपा प्रदेश भाजपा पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, विधायक, सांसद, भाजपा जिला पदाधिकारी, निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष/सदस्य, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, नगर निगम महापौर/सभापति, मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर पंचायत/नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close