कांग्रेस में फेरबदल,दो प्रदेशो में नए पार्टी अध्यक्ष

Shri Mi
1 Min Read

[wds id=”11″]

Join Our WhatsApp Group Join Now

congress- panjaनईदिल्ली।पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और दिल्ली में एमसीडी चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने अब संगठन को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में पार्टी ने पंजाब और उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान किया हैं जबकि पार्टी की लीगल सेल को भी उसका नया अध्यक्ष मिल गया है।कांग्रेस ने प्रीतम सिंह को उत्तराखंड का नया पार्टी अध्यक्ष बनाया है। अविनाश पांडे को महासचिव बनाकर राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है जबकि विवेक तन्खा लीगल सेल के नए हेड होंगे।

                   इसी तरह सुनील जाखड़ को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक अमरिंदर सिंह इस पद पर काबिज थे लेकिन उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही नए पार्टी अध्यक्ष के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।विवेक बंसल, मोहम्मद निजामुद्दीन, देवेंद्र यादव और करुण कुमार को पार्टी का नया सचिव बनाया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close