चालिस वार्डों से उठाए जाएंगे डोर2डोर कचरा..आयुक्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

VIKAS BHAWANबिलासपुर…अब नगर निगम के चालिस वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठाया जाएगा। इसके पहले डोर डू डोर कचरा उठाने का काम एक से बीस वार्डों से किया जा रहा था। योजना में अब 20 वार्डों को शामिल किया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                              नगर निगम ने डोर.टू.डोर कचरा उठाने का काम महीन भर पहले प्रारम्भिक तौर पर 1 से 20 वार्डों में शुरू किया था। शुरूआत में योजना को लेकर बहुत शिकायतें आयी। निगम आयुक्त और महापौर ने बताया कि सफाई कर्मचारी बाहर के हैं। इसलिए उन्हें वार्डों की सही जानकारी नही है। जिसके चलते कचरा उठाने में चूक हो रही है। लेकिन जल्द ही सब ठीक कर लिया जाएगा। इसके बाद वार्ड पार्षदों ने भी सफाई कर्मचारियों का सहयोग किया। धीरे धीरे स्थिति सामान्य हुई। कमोबेश अब कचरा उठाने का काम सभी वार्डों में ठीक ठीक होने लगा है। कचरा उठाने को लेकर लोगों की शिकायते भी कम हो गयी है।

                        मालूम हो कि नगर निगम ने स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के कचरा उठाने का काम हैदराबाद की कम्पनी को दिया है। प्रारम्भिक चरण में कंपनी को एक से 20 वार्ड से कचरा उठाने की जिम्मेदारी दी गयी। कम्पनी कर्मचारी प्रतिदिन सुबह गाडि़यों में स्वच्छ भारत मिशन अभियान का गाना सुनाते वार्डों में पहुंचकर कचरा उठाने पहुचते हैं। आवाज सुनते ही घर के लोग खुद ही कचरा गाडी में डाल रहे हैं।

                                              योजना के व्यवस्थित होते ही निगम आयुक्त ने कम्पनी को अतिरिक्त 20 वार्डों से भी कचरा उठाने का आदेश दिया है। अब डोर.टू.डोर कचरा कलेक्शन का काम 40 वार्डों मे होगा। कचरा कलेक्शन के लिए गाडि़यां 20 मई से वार्डों मे पहुंचेगी।निगम आयुक्त ने ठेका कंपनी को गाडि़यों की संख्या बढ़ाने को कहा है। उन्होने बताया कि कचरा फेंकने के लिए वार्डों में कंटेनर भी रखे जाएगें।

close