कौशिक बोले किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Shri Mi

DLK3रायपुर।कांग्रेस नेता संजय निरूपम की प्रेस वार्ता पूरी तरह तथ्यहीन और अपने 50 वर्षों के शासन काल में हुई नाकामियों पर परदा डालने की असफल कोशिश है।यह बाते भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने दिया।  कांग्रेस पार्टी व उनके नेता, मोदी सरकार को मिल रहे लगातार जनादेश की अनदेखी कर रहे हैं और लोकतंत्र में जनादेश ही किसी भी सरकार की सफलता का प्रमाण पत्र होता है नरेन्द्र मोदी सरकार निर्णायक, ईमानदार, संवेदनशील व जनभागीदारी की सरकार है। इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी व उनके नेताओं के प्रति जनता में अविश्वास है।कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास पाने मेेंं लगातार असफल हो रही है और इसकी खीज व आधारहीन बातें फैलाकर कर रही है जिसकी कड़ी आज संजय निरूपम की पत्रकारवार्ता है। कौशिक ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के शासनकाल में 11 लाख मिट्रिकटन धान खरीदा जाता था, जो भाजपा के शासन काल में 70 लाख मिट्रिक टन पहुंच गया है।

                            यही नहीं किसानों को कांग्रेस के शासन काल में धान बेचने के लिए कई चक्कर लगाने पड़ते थे और धान का भुगतान प्राप्त करने में किसानों की चप्पलें घिस जाती थीं। अब डॉ. रमन सिंह की भाजपा सरकार किसानों को उनकी फसल का  भुगतान तुरंत उनके खाते में जमा कर देती है। किसानों को कांग्रेस के शासनकाल में कृषि ऋण पर ब्याज 16 प्रतिशत तक देना पड़ता था।जो राज्य में 0 प्रतिशत पर कृषि ऋण उपलब्ध है।

                           7500 यूनिट बिजली मुफ्त और कई सुविधाएं देकर किसानों के साथ 13 वर्षों  से खड़े रहने का काम भाजपा सरकार ने किया है। केन्द्र सरकार ने फसल बीमा योजना को व्यवहारिक बनाया अब बुआई से लेकर फसल कटने के बाद तक किसानों को सुरक्षा प्रदान करने वाली सरकार संवेदनशील मोदी सरकार है। नीम कोटिंग कर यूरिया को बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों तथा कालाबाजारियों के हाथों से बचाया और किसानों के खेतों तक पहुंचाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल अपने क्षेत्र के किसानों की समस्या हल नहीं कर पा रहे हैं और उनके परिजनों के ऊपर उन्हीं के क्षेत्र के किसान, किसानों की जमींन पर कब्जा का आरोप लगा रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है कि किसानों के शोषक ही उनके हितैषी बनने का ढोंग रच रहे हैं।

                       कौशिक ने कहा कि अच्छा होता कि किसानों के हितों की बात करने के लिए दिल्ली से आये हुए संजय निरूपम पहले भूपेश बघेल के परिजनों पर किसानों द्वारा लगाये गये आरोपों का स्पष्टीकरण अपने प्रदेश अध्यक्ष से मांगते। कौशिक ने कहा कि डॉ. रमन सिंह की सरकार का काम ही जनता का उस पर विश्वास का परिचायक है और इसकी परिणति आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जनता अपने मत के माध्यम से अवश्य देगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close