किसने दी पेड़ और कुल्हाड़ी…क्यों बोले-पेड़ों की शहादत पर नहीं चाहिए विकास

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170605-WA0802बिलासपुर—विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा कांग्रेस नेताओं ने लोकनिर्माण विभाग कार्यालय का घेराव किया। अधीक्षण अभियंता राजेश सूर्यवंशी को कुल्हाड़ी और पौधे भी भेंट किया। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि अच्छे कल के लिए जंगल और पौधों को बचाना बहुत जरूरी है। यदि शासन की मंशा ही पेड़ों को काटना ही है तो हमारा भी एलान है कि उससे कहीं ज्यादा पेड़ लगाएंगे। शासन को पेड़ नहीं काटने के लिए मजबूर कर देंगे। मेमन ने बताया कि हमें विकास चाहिए लेकिन पेड़ों की शहादत पर नहीं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        युवा कांग्रेस नेता जावेद मेमन की अगुवाई ने युंकाईयों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव किया। इसके पहले रैली निकालकर शहरवासियों से हरियाली बचाने की गुहार लगाई। इस दौरान युवा कांंग्रेसियों ने उस्लापुर-कोटा मार्ग में हरे-भरे पेड़ों को काटने का विरोध भी किया। मुख्य अभियंता की अनुपस्थित में अधीक्षण अभियंता राजेश सूर्यवंशी को कुल्हाड़ी और पौधा भेट किया।

                                 युकां नेता जावेद मेमन गोपाल दुबे, लक्ष्मी साहू, विनय वैद्य और शेरू असलम ने राजेश सूर्यवंशी से कहा कि कोटा मार्ग में पेड़ो को बगैर काटे रास्ता बनाने का प्रयास होना चाहिए। कुल्हाड़ी और पौधा देते हुए युंकाइयों ने कहा कुल्हाड़ी पेड़ काटने का प्रतीक है। पौधे हरियाली के संकेत हैं। अब देखना है कि लोक निर्माण विभाग क्या पसंद करता है।

              जावेद मेमन ने बताया कि लोक निर्माण विभाग सड़क चैड़ीकरण के नाम पर वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहा है। बदले में एक भी पौधा नहीं लगाया जा रहा है। कागजों में पौधरोपण के नाम से लाखों करोड़ों रूपए की बंदरबांट हो रही है। रायपुर और रतनपुर-कोनी रोड को फोरलेन का शक्ल दिया जा रहा है। यहां अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हुई। लेकिन एक भी पौधा नहीं लगाया गया।

               मेमन ने कहा कि शहर का तापमान दिनों दिन बढ़ रहा है। निश्चित रूप से यह खतरे का संकेत है। भविष्य हमें कभी माफ नहीं करेगा। कोटा मार्ग में  हमारे पूर्वजों ने पेड़ लगाये थे। उसे काटने से बचाना होगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए दूसरा रास्ता निकालना होगा। प्रशासन ध्यान नहीं देता है तो युवा कांग्रेसी आन्दोलन कर कार्यों को बंद कराएंगे।

                     अधीक्षण अभियंता राजेश सूर्यवंशी ने युकां नेताओं को आश्वासन दिया कि कोटा मार्ग में योजना के अनुसार पेड़ों को बिना नुकसान पहंचाये सड़क बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

                 विरोध प्रदर्शन में प्रदेश सचिव जावेद मेमन, जिला महासचिव गोपाल दुबे, लक्ष्मी साहू, विनय वैद्य, शेरू असलम, ऋषि कश्यप, आसिक जावेद, सुहैल खलिख, मनदीप सिंह खनुजा समेत भारी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

close