सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं..सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी..अमर अग्रवाल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

treeबिलासपुर–विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने स्वच्छालय संस्था के कार्यक्रम में शिरकत किया। अग्रसेन चौक में आयोजित कार्यक्रम में उन्होने लोगों के पेड़ पौधों की उपयोगिता की जानकारी दी। अमर ने कहा कि अधाधुंध विकास की चाहत ने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाया है।ग्रीन हाउस प्रभाव से प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। सुखी जीवन के लिए पेड़ों से दोस्ताना व्यवहार रखना बहुत जरूरी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री ने कहा कि पर्यावरण के लिए दिनोंदिन खतरा बढ़ रहा है। लोगों को पेड़ों के महत्व को समझना होगा। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर संतानों की तरह उनकी रक्षा की जिम्मेदारी एक एक जनता की है। केवल पौधे लगा देने से हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती है। जब तक पौधे पेड़ ना बन जाए..तब तक हमें पेड़ों को बच्चों की तरह पालना होगा। वृक्ष बनने के बाद यही पौधे हमें पिता की तरह छाया और आनंद देंते हैं। अमर ने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि देखभाल और उसकी रक्षा करना हम सबका नैतिक दायित्व है।

                               कार्यक्रम में नगर निगम महापौर किशोर राय भी मौजूद थे। इस दौरान जोन प्रभारी महेश चन्द्रिकापुरे, धीरेन्द्र केशरवानी, पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा, उमेश यादव, किरण सिंह, ऋषि केशरी, बबलू कश्यप, स्वच्छालय संस्था की राष्ट्रीय प्रभारी पूनम महाजन, संयोजक आयुष पाण्डेय समेत संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।  इस दौरान अमर अग्रवाल के अलावा अन्य अतिथियों ने भी पौधरोपण किया।

close