केन्द्रीय जेल के कैदी की मौत…अपोलो में चल रहा था इलाज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

Central Jail Bsp Image.jpg (1)बिलासपुर— अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान केन्द्रीय जेल के एक कैदी की मौत हो गयी है। कैदी का नाम सेंदूराम बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कैदी को ब्लड इन्फेक्शन की शिकायत थी। 25 और 26 की दरमियानी रात को उसे अपोलो में शिफ्ट किया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सेन्ट्रल जेल का सजायाफ्ता कैदी सेन्दूराम की अपोलो में इलाज के दौरान मौत हो गयी। सेन्दूराम का मल्टीअारगन इलाज चल रहा था। ब्लड इन्फेक्शन की भी शिकायत थी। 25 और 26 की दरमियानी रात्रि को उसे अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

जेल उप अधीक्षक शर्मा ने बताया कि 25 की रात्रि को सेन्दूराम की तबीयत खराब हुई। देर रात्रि उसे चेकअप के लिए भेजा गया। डाक्टरों ने बताया कि उसका कमोबेश सभी अंग ने काम करना बंद कर दिया है। लगातार इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

Share This Article
close