स्मार्ट सिटी में केवल दो शहर…

BHASKAR MISHRA

 

 ATT_1435246650870_IMG-20150625-WA0130बिलासपुर–दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत और स्मार्ट सिटी के कार्यशाला में छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ दशक से माओवाद का दंश झेल रहे छत्तीसगढ़ से सम्पूर्ण शौचालय जैसे योजना का बेहतर परिणाम आ रहा है। जो काफी उत्साहित करने वाला है। इस मौके प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य राज्यों को छत्तीसगढ़ से प्रेरणा लेने की बात कही है।

                                                      कार्यशाला को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने वाले शहरों के लिए के लिए कुछ मापदंड तय किये गए हैं। जो शहर इस मापदण्ड को पूरा करेगा उसे इसका जरूर फायदा मिलेगा। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के दो शहरों को स्मार्ट सिटी योजना के लिए हरी झण्डी दिखा दिया है। कार्यशाला में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने गये निकाय मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री वैकया नायडू और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र पणनवीश से भी मुलाकात की है।

close