राज्य कर्मचारियों की धमकी..वेतन को आयकर से करें दूर…अन्यथा करेंगे सीएम का घेराव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

collectorate 1बिलासपुर–ग्यारह सूत्री मांग को लेकर कर्मचारियो का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से गुजारिश की है कि वेतन को  आयकर के दायरे से दूर रखा जाए। राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को हस्ताक्षर अभियान का पत्र देकर सरकारी कर्मचारियों की आवाज को सीएम तक पहुंचाने के लिए कहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों ने राज्य शासन से कर्मचारियों के वेतन को आयकर के दायरे से बाहर रखे जाने की गुजारिश की है। राज्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम कर्मचारियों के हस्ताक्षर वाला पत्र देते सरकार से 11 सूत्रीय मांग पर गंभीरता से विचार करने को कहा है।

                राज्य कर्मचारी नेता राजेश पाण्डेय, संगठन जिला सचिव सतीश मेनन समेत अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि सीएम के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को दिया है। इसमें प्रमुख रूप से कर्मचारियों को सेवाकाल में चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान दिए जाने की मांग है। कर्मचारी नेता राजेश पाण्डेय ने बताया कि शासकीय कर्मचारियों के वेतन को आय और अन्य भत्तों को आयकर सीमा से बाहर रखे जाने की गुजारिश की है।

                पाण्डेय ने बताया कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दैनिक वेतन प्रथम नियुक्ति दिनांक से गणना कर पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। सभी कर्मचारियों को 33 वर्ष की सेवा अवधि को 20 साल कर पूर्ण पेंशन की पात्रता दी जाए। कर्मचारी नेताओं के अनुसार 11 सूत्रीय मांग को सरकार गंभीरता से नहीं लेती है तो प्रदेश के सभी कर्मचारी उग्र आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ी तो सीएम हाउस का घेराव करेंगे।

                    कलेक्टर कार्यालय पहुंचने से पहले कर्मचारी नेताओं ने नेहरू चौक से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली। जिला प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद कर्मचारी नेताओं ने संगठन की एकता में नारे भी लगाए।

 

close