पुनिया का दावा..उत्हासित कांग्रेसियों ने किया इशारा…चुनाव में भाजपा को देंगे पटकनी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170720-WA0024रायपुर—अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कांग्रेस भवन रायपुर में पीसीसी कार्यकारिणी को संबोधित किया। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेसियों में जिस उत्साह को देख रहा हूं…वह राज्य में सत्ता परिवर्तन की तरफ इशारा है। पुनिया ने सामाजिक क्षेत्र में काम करने के लिये प्रशासनिक से ज्यादा राजनीतिक अनुभव की आवश्यकता की बात कही। उन्होने कहा ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी नौकरशाह की तुलना में कहीं ज्यादा प्रभावशाली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              पुनिया ने प्रदेश कार्यकारिणी को संबोधित कर बताया कि…कार्यकर्ताओं के उत्साह देखने के बाद दावा करता हूं कि छत्तीसगढ़ मे सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। युवाओं में जोश को बरकरार  रखने के लिये पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल को बधाई दी। पुनिया ने कहा कि मुझे विश्वास है कि 2019 में भाजपा को पहली हार छत्तीसगढ़ से मिलेगी।

                    पुनिया ने कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों, संगठनों से कहा कि राज्य सरकार की कमजोरियों के साथ अपने एजेण्डो और कार्यक्रमों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। दलितो, मजदूरों, किसानों के हित में संघर्ष करें। यूपीए के कार्यों को बताएं। यही संघर्ष 2018 में कांग्रेस की सफलता का कारण बनेगा। उन्होने कहा कि जिनके रग में कांग्रेस है उन सभी वरिष्ठ नेताओं को घर से बाहर निकलने की जरूरत है। पुनिया ने संकेत दिया कि नंवबर तक संगठन का चुनाव खत्म हो जाएगा। उम्मीद के मुताबिक राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। IMG-20170720-WA0027

कांग्रेस की उपलब्धियां…भाजपा केवल बोलती है

                         राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कमलेश्वर पटेल ने बताया कि पुनिया के मार्गदर्शन में छतीसगढ़ में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। मध्यप्रदेश के समय छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था। दुर्भाग्य से कुछ लोगो ने कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में कमजोर किया। ऐसे लोग अब पार्टी से बाहर हैं। कांग्रेस में इनकी जरूरत नहीं है। उनकी करतूतों से हाईकमान वाकिफ हो चुका है। आजादी दिलाने से लेकर वर्तमान सारी उपलब्धियां कांग्रेस सरकार की है। भाजपा सिवाय बोलने के कुछ नहीं कर रही ।

कंधे से कंधे मिलाकर करेंगे काम

                छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव अरूण उरांव ने कहा छत्तीसगढ से मेरा गहरा नाता है। पुनिया जैसे अनुभवी प्रभारी प्रदेश को मिला है। उनके मार्गदर्शन में 2013 के चुनाव की चूक को 2018 में दूर किया जाएगा। 2018 चुनाव जीतकर सपनों का छत्तीसगढ़ धरातल पर उतारेंगे।

                                                                 टी.एस. सिंहदेव ने स्वागत भाषण दिया। सिंहदेव ने कहा कि 2018 चुनाव को जीतकर सोनिया गांधी की झोली में डालेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. चरणदास महंत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा समेत दिग्गज कांग्रेसी मौजूद थे।

close